सिंगापुर में ओमीक्रोन के नये सब-वेरिएंट का पता लगा

सिंगापुर: सिंगापुर में ओमीक्रोन के नये सब-वेरिएंट बीए.2.12.1 का पता लगा है. इससे पीड़ित दो केस सामने आये हैं. टीवी न्यूज रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 बीमारी की सक्रिय निगरानी और जेनेटिक सिक्वेंसिंग के माध्यम से इसका पता चल पाया है. स्वास्थ्य मंत्रालय (MOH) ने गुरुवार रात को अपने दैनिक अपडेट में कहा कि कोविड-19 की सक्रिय निगरानी और जेनेटिक सिक्वेंसिंग से दो कम्युनिटी केस सामने आये हैं.

मंत्रालय ने कहा कि नया सब-वेरिएंट बीए.2.12.1 वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन के चिंताजनक वेरिएंट सूची से बाहर है.
नया सबवेरिएंट बीए.2.12.1 के बारे में बहुत कुछ ज्ञात नहीं है. वर्तमान में कोई सबूत नहीं है कि यह अधिक गंभीर बीमारी का कारण बनता है. सिंगापुर में 2,690 कोविड-19 के नए मामले दर्ज किए और गुरुवार को दोपहर तक कोई मौत नहीं हुई. देश में पिछले कुछ हफ्तों में केस आने बहुत कम हो गए. इसके बाद अधिकारियों को प्रतिबंधों में बड़ी ढील देने की घोषणा करनी पड़ी है.

गौरतलब है कि महामारी शुरू होने के बाद से देश में 1.19 मिलियन कोविड-19 संक्रमण और वायरस से संबंधित 1,322 मौतें दर्ज की हैं. सिंगापुर में लोगों की आवाजाही को सीमित करने वाले उपायों को आसान बनाने की प्रक्रिया जारी है. 26 अप्रैल से सुरक्षित दूरी की आवश्यकता और समूह के आकार की सीमा को हटा दिया. सभी कर्मचारियों को भी कार्यस्थल पर लौटने की अनुमति दी गई है. रेस्टोरेंट, कैटरिंग सेवा 30 अप्रैल से स्वयं-सेवा बुफे फिर से शुरू कर सकते हैं. चैनल की रिपोर्ट के अनुसार कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे कोविड-19 उपायों में ढील देने के बावजूद कार्यालय में मास्क नहीं उतारेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!