हनुमान चालीसा विवाद पर दिवंगत बाल ठाकरे की आत्मा को भी चोट पहुंची होगी : अश्विनी कुमार चौबे

पुणे (महाराष्ट्र) : केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बाल ठाकरे (उद्धव के दिवंगत पिता) की आत्मा को भी चोट पहुंची होगी. जब उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले गिरफ्तार राणा दंपति को गिरफ्तार करने का आदेश दिया होगा. कुमार ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, “हाल ही में, मैंने यहां देखा है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने या भगवान राम का नाम लेने वालों को गिरफ्तार किया गया है. इससे दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की आत्मा को ठेस लगी होगी.

अमरावती के सांसद नवनीत राणा और उनके पति व निर्दलीय विधायक रवि राणा ने पहले मुंबई में उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी. उनकी घोषणा के बाद दोनों को 23 मार्च को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया. केंद्रीय मंत्री ने आगे राज्य सरकारों से लाउडस्पीकरों के संबंध में मानदंडों का पालन करने का आग्रह किया और कहा कि “ध्वनि प्रदूषण के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, इसका मुकाबला करने के लिए नियम और कानून उपलब्ध हैं. लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल देर रात या सुबह जल्दी नहीं किया जाना चाहिए. अगर कोई राज्य सरकार मानदंडों का पालन कर रही है, तो यह अच्छा है.

वह उत्तर प्रदेश सरकार के उस आंकड़ो का हवाला दे रहे थे जिसमें दावा किया गया है कि धार्मिक स्थलों से लगभग 11,000 हजार लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं और 35,221 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को कम कर दी गई है. विवाद तब शुरू हुआ जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य सरकार से तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहा. साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उनकी पार्टी ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ लाउडस्पीकर लगाकर करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!