बिन पानी सब सून ..सीएम हेल्पलाइन पर पेयजल संकट और हैंड पंप खराब होने की 25 हजार से ज्यादा शिकायतें

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में जलसंकट गहरा गया है. गांवों में हालात बहुत खराब हैं. इसी माह पेयजल संकट और हैंडपंप खराब होने की 25 हजार से ज्यादा शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर पहुंची हैं. सबसे ज्यादा शिकायतें विंध्य क्षेत्र से सीएम हेल्पलाइप पर पहुंची हैं. 13 हजार शिकायतों पर अब भी कार्रवाई होना बाकी है. इधर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी जिलों में हैंडपंप सुधार कार्य के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन करने के निर्देश दिए हैं. जल स्तर गिरने के बाद बंद हुए हैंडपंप में मोटर पंप डालकर पेयजल की आपूर्ति की जाएगी. 5 हजार नए हैडपंप लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है.

रीवा जिले में सबसे ज्यादा शिकायतें : पीने के पानी की समस्या दूर करने, खराब पड़े हैंडपंप सुधारने की सीएम हेल्पलाइन पर गुहार लगाने वालों में सबसे ज्यादा रीवा के लोग हैं. बताया जा रहा है कि रीवा के ग्रामीण इलाकों में लोगों को पीने के पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है. हैंडपंप हैं, लेकिन खराब पड़े हैं. यही वजह है कि अब यहां के लेागों को सीएम हेल्पलाइन से ही आस है. रीवा के 26 सौ लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर खराब पड़े हैंडपंप सुधरवाने की शिकायत दर्ज कराई है. रीवा में 2602 लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की. इसमें से 2076 ने सिर्फ हैंडपंप सुधरवाने की हैं.

सतना, शहडोल व भिंड जिले से शिकायतें : सतना जिले से 1826 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर पहुंची हैं. ये सभी हैंडपंप खराब होने, शिकायत के बाद भी इनकी मरम्मत न होने, नलकूप की मोटर खराब होने से जुड़ी हुई हैं. शहडोल जिल से सीएम हेल्पलाइन पर पिछले 25 दिनों में 1153 शिकायतें पहुंची हैं. इसमें लोगों ने हैंडपंप खराब होने, नलकूप की मोटर खराब होने की शिकायतें की हैं. अनूपपुर जिले से सीएम हेल्पलाइन पर 1053 शिकायतें पहुंची हैं. ये सभी हैंडपंप खराब होने, मोटर खराब होने और पानी न मिलने से जुड़ी हैं. भिंड जिले से 973 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर पहुंची हैं. यह सभी हैंडपंप खराब होने और पानी की मोटर खराब होने से जुड़ी हुई हैं.

50 फीसदी शिकायतों पर नहीं हुई कार्रवाई : सीएम हेल्पलाइन पर पहुंची शिकायतों में से अभी तक करीब 46 फीसदी शिकायतों का ही निराकरण हो पाया है. अभी भी 50 फीसदी से ज्यादा शिकायतों पर कार्रवाई का इंतजार है. हालांकि पीएचई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सभी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है. लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान न होने पड़े, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है. सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण इलाकों में है. विभागीय रिपोर्ट के अनुसार ही करीब 18608 हैंडपंप खराब हैं, इनमें से 3105 हैंडपंप सुधारने योग्य ही नहीं हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!