भिंड से अहमदाबाद जा रही AC बस में धुआं उठते ही सबको उतारा,बस बन गई आग का गोला

मालनपुर   भिंड से अहमदाबाद के लिए निकली एक AC बस में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई, और देखते ही देखते वो आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि आग लगने से पहले ही सभी यात्रियों को उतार लिया गया था। हालांकि उनका पूरा सामन बस के साथ जलकर खाक हो गया। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। ज्योति बस सर्विस की इस यात्री गाड़ी में दोपहर करीब 3:30 बजे NH-92 पर मालनपुर के हरिराम कुइया के आगे अचानक धुआं निकलने लगा। इस पर ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए बस को साइड में खड़ा किया और सभी यात्रियों को बस से उतार दिया। इसके बाद तेजी से भड़की आग में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। यात्रियों को बस में रखा अपना सामान उतारने का भी मौका भी नहीं मिला।

बस में रखी थी दो बाइक

बस के स्टाफ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस के नीचे से धुआं उठा। यह देखकर यात्रियों को तत्काल नीचे उतार दिया। बस के निचले हिस्से में बने पार्सल बॉक्स में दो बाइक रखी थीं। यात्रियों ने बताया इसी हिस्से से आग भड़की थी।

कारणों की जांच कर रहे हैं

इस बारे में मालनपुर थाना प्रभारी विनोद सिंह राजावत ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर भेजा गया। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन बस पूरी तरह से जल चुकी थी। उसमें रखा यात्रियों का सामान भी जल गया। कई यात्रियों के कपड़े, खाने-पीने का सामान और बैग में रखे रुपए भी जल गए। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!