“स्वतंत्र भारत में हम मंदिर की बात करते हैं, तो हम पर आक्रमण करते हैं, धर्म आधारित राष्ट्र बन गया है वो वहां रहें”

विदिशा। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बिना नाम लिये एक वर्ग विशेष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा- “उनके लिए एक धर्म आधारित राष्ट्र बन गया है, उन्हें वहां चले जाना चाहिए. वो हिंदुस्तान में रहकर हमारी बहू बेटियों का धर्मांतरण कराते हैं, उन्हें बरगलाते हैं और उनका पूरा समाज इसमें साथ दे रहा है”. उन्होंने कहा- ” सबसे ज्यादा क्राइम कौन करता है, हमारे धार्मिक जुलूस पर हमला करने वाला कौन है. हम मंदिर की बात करते हैं और वे आक्रमण करते हैं”. यह बात सांसद ने विदिशा में मीडिया के सामने कही.

100 प्रतिशत शराबबंदी का समर्थन: सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह अचानक अल्प प्रवास पर विदिशा पहुंचीं थीं. सर्किट हाउस में शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा- ” मैं 100 प्रतिशत शराबबंदी का समर्थन करती हूं. मैं खुलकर शराब विक्रय का विरोध करती हूं. प्रदेश में शराबबंदी होना ही चाहिए. उन्होंने कहा कि धन उपार्जन के लिए और भी कई साधन हैं. शराब नीति से धन तो आ रहा है लेकिन इससे समाज बिखर रहा है. परिवार में क्लेश हो रहे हैं और मौतें तक हो जाती हैं”.

सांसद ने पहले शराब को बताया था औषधि: इससे पहले बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के शराब को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मच गया था. उन्होंने कहा था कि शराब सस्ती हो या महंगी कम मात्रा में सेवन औषधि के समान होता है, ज्यादा पीना जहर जैसा होता है. इस पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा था कि- “सांसद जी शराब का नहीं, उसकी मात्रा का विरोध कर रही हैं”. उन्होंने आरोप लगाया था कि पूरी भाजपा प्रदेश को शराब के नशे में डुबाने में लगा है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!