सिंधिया पर बरसे भूपेश बघेल, कहा- दलबदलू के सवालों का मैं जवाब नहीं देता

रायपुर/भोपाल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एकदिवसीय दौरे पर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ”मंगलवार को जाना था, लेकिन बैठक कैंसल हो गई इसलिए आज जा रहा हूं. अभी बैठकों का दौर लगातार चल रहा है. सारे बड़े नेताओं से मिल रहे हैं. अब जाने के बाद ही पता चलेगा की बैठक का विषय क्या है. निश्चित रूप से आगामी चुनाव के मद्देनजर यह सभी बैठकें हो रही हैं.

सिंधिया पर बरसे भूपेश बघेल: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जमकर बरसे. उन्होंने कहा ”ऐसे लोगों के सवालों का जवाब देना उचित नहीं समझता. जो किसी भी तरह से प्रेरणा स्रोत नहीं है, वो क्या सवाल पूछेंगे. दल बदल करने वाले के सवालों का जवाब नहीं देता. ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले का अपना भाषण सुन लें और अभी जो बोल रहे उनको सुन लें, उनको जवाब मिल जाएगा.”

सिंधिया का छत्तीसगढ़ दौरा: दरअसल आकांक्षी जिलों में केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा और जमीनी सच्चाई देखने केंद्रीय मंत्रियों का कार्यक्रम तय हुआ है. छत्तीसगढ़ में दस आकांक्षी जिले हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजनांदगांव जिले का दौरा किया और समीक्षा बैठक की. सिंधिया ने रायपुर में प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश सरकार अपनी भागीदारी नहीं निभा पा रही है. अब सिंधिया के दौरे और उनके बयान के बाद सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!