आईएएस टीना डाबी की शादी आज, 22 अप्रैल को ग्रैंड कपल रिसेप्शन

जयपुर. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में टीना डाबी की शादी सुर्खियों में है. आज डाबी डॉ प्रदीप गवांडे के साथ शादी के रिश्ते में बंध जाएंगी. दोनों का विवाह जयपुर में सम्पन्न होगा जिसमें वर वधू पक्ष के खास रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे. खबर ये भी है कि डाबी और गवांडे ने शादी में सीएम को भी निमंत्रण दिया है. उम्मीद जताई जा रही है कि आज सीएम अशोक गहलोत भी शिरकत कर सकते हैं. कपल शादी की खुशी में ग्रैंड रिस्पेशन आगामी 22 अप्रैल को देगा. जिसमें कई राजनैतिक हस्तियां आमंत्रित हैं.

शादी के ऐलान के साथ ही डाबी ने सोशल प्लेटफॉर्म से दूरी बना ली थी लेकिन इस बीच उनकी दूसरी शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा होती रही. 22 अप्रैल का कपल रिसेप्शन होटल हॉलीडे इन में होगा. जिसमें मेहमानों की एक लम्बी सूची बनाई गई है. इनमें नौकरशाह, पुलिस के आला अधिकारियों के साथ कुछ राजनीतिक जगत की हस्तियों को आमंत्रित किया गया है.

दूसरी शादी को लेकर कयास कई: टीना डाबी की पहली शादी बैचमेट अतहर खान से हुई थी. उस वक्त हिन्दू मुस्लिम रीति रिवाज को लेकर खूब सवाल उठाए गए. खूब ट्रोल हुईं. सवाल धर्म परिवर्तन को लेकर भी काफी पूछे गए. इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि इस बार धर्म आड़े नहीं आ रहा है. लोगों में जिज्ञासा है कि आखिर शादी महाराष्ट्रियन तरीके से होगी या फिर दोनों कोर्ट मैरिज करेंगे!

सुर्खियों में डाबी: ऐसा नही है कि आईएएस टीना डाबी सिर्फ इस शादी की वजह से सुर्खियों में हैं. इससे पहले भी कई मौकों पर वो सोशल मीडिया में चर्चा के केन्द्र में रही हैं. 2016 बैच की IAS टॉपर को एक टैग दिया गया ‘पहली दलित टॉपर’ का. फिर वो बैचमेट संग शादी को लेकर खबरों में रहीं. इसके बाद 2018 में अपने तलाक को लेकर लगातार सवालों में घिरी रहीं. टीना सोशल पोस्ट्स के जरिए भी अपनी मौजूदगी का एहसास कराती रहती हैं. वो रेगुलरली इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो को साझा करती हैं जिसमें लाखो लाइक्स आते हैं और उनके फॉलोअर्स की कमी भी नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!