जहांगीरपुरी में भाजपा शासित NDMC का चलेगा बुलडोजर

नयी दिल्ली: भाजपा शासित एनडीएमसी ने बुधवार और गुरुवार को जहांगीरपुरी में एक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएगी. बता दें कि हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान यहां झड़पें हुई थीं और उसके बाद से हालत काफी संवेदनशील है. इसी को ध्यान में रखते हुए एनडीएमसी अपने इस अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए दिल्ली पुलिस से लगभग 400 सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि अभियान के दौरान शांति व व्यवस्थाएं बनाए रखा जा सके.

गौर है कि दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के मेयर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी में “दंगाइयों” के अवैध निर्माण की पहचान करने और बुलडोजर का उपयोग करके इसे ध्वस्त करने की अपील की थी. उन्होंने इस पत्र की प्रति नगर निकाय के आयुक्त को भी भेजी गई है. शनिवार को जहांगीरपुरी में जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया. झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी भी हुई और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था. उत्तर नागरिक निकाय ने उत्तर पश्चिमी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को लिखे पत्र में कहा कि एक विशेष संयुक्त अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कार्यक्रम एनडीएमसी की जहांगीरपुरी में करने जा रही है, जिसमें लोक निर्माण विभाग, पुलिस, कार्य विभाग, स्वास्थ्य और स्वच्छता विभाग, पशु चिकित्सा विभाग और प्रवर्तन प्रकोष्ठ शामिल हैं.

एमसीडी ने नॉर्थ वेस्ट के डीसीपी को लिखा पत्र

एमसीडी ने नॉर्थ वेस्ट के डीसीपी को लिखा पत्र

अतः आपसे (दिल्ली पुलिस) से अनुरोध है कि 20 अप्रैल या 21 अप्रैल (सुबह 9.30 बजे से) अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला पुलिस/बाह्य बल सहित कम से कम 400 पुलिस कर्मियों को तीन दिनों के लिए अपनी सुविधानुसार उपलब्ध कराएं. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी से गुजरने वाले हनुमान जयंती जुलूस पर असामाजिक तत्वों और दंगाइयों ने पथराव किया था. साथ ही उन्होंने जहांगीरपुरी इलाके में कई अतिक्रमण और अवैध निर्माण का भी आरोप लगाया था.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मेयर राजा इकबाल को लिखा है कि इन दंगाइयों द्वारा अवैध निर्माण और अतिक्रमणों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें बुलडोजर से ध्वस्त किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. जहांगीरपुरी में हुई हिंसा और आगजनी को लेकर सत्तारूढ़ आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर काफी आक्रामक होता जा रहा है. जहां आम आदमी पार्ची (आप) आरोप लगा रही है कि झड़पों में मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी के थे, वहीं भगवा पार्टी का दावा है कि वे आप के लोग हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!