महाराष्ट्र में नहीं होनी चाहिए लाउडस्पीकर सियासत, राज ठाकरे की भूमिका का करेंगे विरोध : अठावले

मुंबई । महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए उठे विवाद पर चल रहे सियासी घमासान पर अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी कूद गए है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे लगातार लाउडस्पीकर के जरिए मस्जिदों के अजान का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर की राजनीति नहीं होनी चाहिए। कई सालों से मस्जिद में लाउडस्पीकर लगे हैं। लाउडस्पीकर को लेकर क्या करना है उस पर मुस्लिम समाज विचार कर सकता है लेकिन मुझे लगता है कि एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म का आदर करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवरात्र और अन्य उत्सवों पर लाउडस्पीकर चलते हैं। मस्जिद के लाउडस्पीकर निकालने की राज ठाकरे की भूमिका का हम विरोध करते हैं। राज ठाकरे को अगर मंदिर पर भी लाउडस्पीकर लगाने हैं तो वो लगा सकते हैं। अगर मस्जिद के लाउडस्पीकर निकाले जाते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी विरोध करेगी। वहीं आज ही राज ठाकरे की पार्टी की तरफ से कहा गया है कि 3 मई को पूरे महाराष्ट्र में मंदिरों में लाउड स्पीकर लगाकर ‘आरती’ की जाएगी। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता नितिन सरदेसाई ने जानकारी दी है कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे राज्य में अपने स्थानीय मंदिरों में 3 मई को ‘महाआरती’ करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘आरती’ लाउडस्पीकर पर की जाएगी।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने लाउडस्पीकर को लेकर मोर्चा खोला हुआ है। इसके साथ ही राज ठाकरे की तरफ से 3 मई तक मस्जिडों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में अब लाउडस्पीकर लगाने को लेकर परमीशन की आवश्यका होगी। सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक सभी पुलिस आयुक्तों, आईजी और एसपी  के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने जा रहे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!