भेल कॉलेज का नाम, अब बाबूलाल गौर के नाम से जाना जाएगा, सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान

भोपाल। भेल कॉलेज को अब बाबूलाल गौर महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा. यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में कही. साथ ही कहा कि इस कॉलेज को पीजी कॉलेज के रूप में भी किया जा रहा है. कार्यक्रम में शिवराज ने कहा कि बुलडोजर का अभियान एक समय बाबूलाल गौर साहब ने ही चलाया था. उन्होंने भोपाल में कई विकास कार्य किए हैं

सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणाः गोविंदपुरा विधानसभा में आने वाला कॉलेज को अब पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है. कार्यक्रम के नए भवन का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कॉलेज में पीजी की कक्षाएं भी शुरू करने की घोषणा की. 7 करोड़ की लागत से इस महाविद्यालय को रेनोवेट किया गया है. इसके साथ ही नई बिल्डिंग का निर्माण भी किया गया है.

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही सरकारः मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है. निर्धन छात्रों की पढ़ाई का खर्चा भी प्रदेश सरकार कई सालों से उठा रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में बुलडोजर की चर्चा है, लेकिन बुलडोजर का काम गौर साहब के कार्यकाल में ही शुरू किया गया था. वीआईपी रोड से लेकर तमाम बड़ी योजनाओं को अमलीजामा गौर साहब ने ही पहनाया था. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जून को भोपाल का गौरव दिवस मनाया जाएगा.

कार्यक्रम में शिवराज ने फिर दोहराया कि दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण लगातार हटाए जा रहे हैं. उन जमीनों पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार कार्य कर रही है आने वाले दिनों में गोविंदपुरा में 45 करोड़ की और सड़कें बनाई जाएंगी. कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा और बीजेपी जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी मौजूद रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!