खरगोन में जारी कर्फ्यू में आज मिलेगी 6 घंटे की ढील, दंगा पीड़ितों के बीच पहुंचे उच्च अधिकारी

खरगोन। प्रशासन ने दंगा प्रभावित खरगोन जिले में कर्फ्यू में कुछ राहत दी है. आज बुधवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ढील रहेगी. इसके लिए मंगलवार को ही आदेश जारी कर दिये गए थे. हालांकि इस दौरान पुलिस प्रशासन कड़ी नजर रखेगा. राहत की बात है कि इस दौरान बैंकों और पोस्ट ऑफिसों को खोलने की भी अनुमति दी गई है. बैंक और पोस्ट ऑफिस 10 अप्रैल को हुई घटना के बाद से बंद थे. वहीं, छूट के दौरान वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा.

अधिकारियों ने किया दंगा ग्रस्त इलाकों का दौरा: रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद एसीएस राजेश राजोरा और एडीजीपी विपिन माहेश्वरी ने दंगा ग्रस्त इलाकों का दौरा किया. दौरे के बाद जिला कलेक्टर और एसपी को जरूरी निर्देश दिए. कलेक्टर अनुग्रह पी ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने दंगा ग्रस्त इलाकों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की. साथ ही शासन की तरफ से पीड़ितों को मिलने वाली एक करोड़ की राशि जल्द से जल्द वितरित करने के आदेश दिये हैं.

पीड़ितों को मकान बनाकर दिए जाएंगे: खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी ने बताया कि सीएम की मंशा के अनुसार दंगा पीड़ितों को मकान बनाकर दिए जाएंगे. अभी सर्वे का कार्य चल रहा है, साथ ही रणनीति बनाई जा रही है. प्रशासन ने शांति समिति की बैठक ली है, जिसमें दोनों तरफ के प्रतिनिधियों की बातें सुनी गई हैं. एडीजीपी विपिन माहेश्वरी ने सभी से मिल-जुलकर रहने एवं शांति बनाये रखने को कहा है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी.

यह है पूरा मामला: राम नवमी के अवसर पर चल समारोह में समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई. दोनों पक्षों का गुस्सा बढ़ा तो, विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. हिंसा के दौरान कुछ लोगों ने पेट्रोल बम भी फेंके थे. इस पूरे घटनाक्रम में आम जनता समेत 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इस मामले में सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. पुलिस ने 153 से ज्यादा लोगों को अब तक हिरासत में लिया है. वहीं सरकार के आदेश पर आरोपियों के मकानों को जमींदोज कर दिया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!