यूपी में बढ़ रहा कोरोना का कहर, 44 दिन मिले 163 नए मरीज

लखनऊ: यूपी में कोरोना वायरस की रफ़्तार बढ़ रही है. ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर जहां मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं अस्पतालों में ट्राएज एरिया बनाने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीज को पहले ट्राएज एरिया में भर्ती कर उसका कोविड का टेस्ट किया जा सके. मंगलवार को 44 दिन बाद 163 नए मरीज मिले. वहीं 11 करोड़ से अधिक टेस्ट करने वाला उत्तरप्रदेश पहला राज्य बन गया. मंगलवार को 24 घंटे में 98 हजार से अधिक टेस्ट किए गए. इसमें से 163 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. इसमें सर्वाधिक नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ में सर्वाधिक केस रिपोर्ट किए गए. वहीं, इस दौरान 55 मरीज स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किए गए.

गौरतलब है कि यूपी में देश में सर्वाधिक 11 करोड़ 23 हजार 468 से अधिक टेस्ट किए गए. यहां एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने पर 55 लोगों की जांच की जा रही है. यह डब्ल्यूएचओ के मानक से अधिक हैं. बता दें कि 17 जनवरी 2022 को दैनिक संक्रमण दर 7.11 फीसद, 19 जनवरी को सबसे अधिक 7.78 फीसद थी, जो अब घटकर 0.02 फीसद पर आ गई. राज्य में जनवरी शुरुआत में तीसरी लहर पीक पर थी. इस दौरान एक लाख 16 हजार 366 एक्टिव केस थे. वहीं अब 798 एक्टिव केस हो गए हैं.

ऐसे बढ़ रहा ग्राफः 11 अप्रैल को 14 केस, 12 अप्रैल को 37 केस, 13 अप्रैल को 55 केस, 14 अप्रैल को 90 केस,15 अप्रैल 108 केस मिले, 16 अप्रैल 106 , 17 अप्रैल 135 केस, 18 अप्रैल 115 केस, 19 अप्रैल 163.

एनसीआर में मास्क लगाना अनिवार्यः यूपी सरकार ने लखनऊ व एनसीआर के जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है. इसमें गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत शहरों में सख्ती से नियम को पालन करने के लिए कहा गया है। साथ ही टीकाकरण पर जोर देने का निर्देश है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!