खैरागढ़ उपचुनाव मतगणना : पांच राउंड में कांग्रेस आगे, भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर

राजनांदगांव: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव 2022 में 12 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. अब उम्मीदवारों की किस्मत के फैसले की घड़ी है. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती हुई है. इसके बाद ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. मतगणना के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं. कुल 21 राउंड में काउंटिंग होगी. पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी यशोद वर्मा 1175 वोटों से आगे थीं. दूसरे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने 2457 वोटों से बढ़त बनाए रखी. तीसरे राउंड में भी कांग्रेस 3704 मतों से आगे है. चौथे राउंड में भी कांग्रेस ने 5 हजार वोटों से बढ़त बनाई. कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने लगातार बढ़त बनाई हुई है. पांचवे राउंड में भी यशोदा वर्मा 6604 वोटों से आगे चल रहीं हैं. दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल हैं.

राजनांदगांव के बीज निगम कार्यालय परिसर में काउंटिंग: राजनांदगांव शहर के बीज निगम कार्यालय परिसर में मतगणना हो रही है. यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. काउंटिंग स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मतगणना केंद्र के भीतर मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं है. सिर्फ जिन लोगों को पास दिया गया है, उन्हें मतगणना स्थल में प्रवेश दिया गया है.

खैरागढ़ विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2,11540 है. पुरुष मतदाता 1,06290 और महिला मतदाता 1,05250 है. यहां 77.84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. जिसमें 78.92 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 77.74 महिला मतदाता शामिल हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!