राजनाथ सिंह का चीन को कड़ा संदेश, बोले- हमें छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं, भारत में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता

वाशिंगटन,:अमेरिका की धरती से चीन को कड़ा संदेश देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अगर कोई छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा नहीं। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है और दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होने की ओर बढ़ रहा है। सेन फ्रांसिस्को में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए राजनाथ ने अमेरिका को भी संदेश दिया कि भारत ‘जीरो-सम गेम’ (ऐसा खेल जिसमें जीतने वाले का फायदा हारने वाले के नुकसान के बराबर होता है)की कूटनीति में विश्वास नहीं करता और एक देश के साथ उसके संबंध दूसरे देश की कीमत पर नहीं हो सकते।

अमेरिका की यात्रा पर हैं रक्षा मंत्री  

रक्षा मंत्री भारत-अमेरिका के बीच हुई ‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए अमेरिका यात्रा पर हैं। सेन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा उनके सम्मान में आयोजित प्रीतिभोज में राजनाथ ने चीन से लगती सीमा पर भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाए गए शौर्य के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं खुलकर नहीं बता सकता कि उन्होंने (भारतीय सैनिकों) क्या किया और हमने (सरकार) क्या फैसले लिए। लेकिन मैं यह निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि संदेश (चीन को) जा चुका है कि भारत को अगर कोई छेड़ेगा तो भारत छोड़ेगा नहीं।’

‘जीरो-सम गेम’ कूटनीति में विश्वास नहीं

यूक्रेन युद्ध की वजह से रूस के संबंध में अमेरिकी दवाब का सीधे तौर पर जिक्र किए बिना रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ‘जीरो-सम गेम’ कूटनीति में विश्वास नहीं करता। अगर भारत के एक देश के साथ अच्छे संबंध हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि किसी अन्य देश के साथ उसके संबंध खराब हो जाएंगे। भारत इसे (इस प्रकार की कूटनीति) कभी नहीं अपनाएगा। अंतरराष्ट्रीय संबंधों में हम ‘जीरो-सम गेम’ में भरोसा नहीं करते। भारत ऐसे द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास करता है जो दोनों देशों के लिए लाभ पर आधारित हों।

भारत की छवि बदली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यह टिप्पणी यूक्रेन संकट पर भारत के रुख और रूस से सस्ता तेल खरीदने के फैसले से उपजी बेचैनी के बीच आई है। राजनाथ ने कहा, ‘भारत की छवि बदल गई है। भारत की प्रतिष्ठा में सुधार हुआ है। अगले कुछ साल में दुनिया की कोई भी ताकत भारत को दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होने से नहीं रोक सकती।’

जीवंत व्यापार ईकोसिस्टम पर जोर 

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि अतीत में अगर कोई देश विकसित और समृद्ध होना चाहता था, वे हमेशा भारत के साथ जीवंत व्यापार स्थापित करने के बारे में सोचते थे। उन्होंने कहा, ‘हमारा उद्देश्य 2047 तक तक भारत में इसी तरह का ईकोसिस्टम विकसित करने का होना चाहिए, जब भारत अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा।’

भारत की छवि में सुधार

राजनाथ ने कहा, 2013 में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूजर्सी में आयोजित एक प्रीतिभोज में उन्होंने भारतीय-अमेरिकियों के समूह से कहा था कि भारत की सफलता की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है, वह भाजपा के सत्ता में आने का इंतजार कर रही है। तब लोग तत्कालीन कांग्रेस सरकार के प्रदर्शन से नाखुश थे। आठ साल में मोदी सरकार ने देश में आमूल-चूल बदलाव लाए हैं और भारत की छवि में सुधार हुआ है।

भारत कमजोर देश नहीं

उन्होंने कहा, ‘(विश्वभर में) लोग अब मानने लगे हैं कि भारत कमजोर देश नहीं रहा है। यह दुनिया का ताकतवर देश है। आज भारत में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता है। भारत की इस क्षमता को दुनिया ने अब स्वीकार कर लिया है। इतने कम समय में भारत जैसे देश के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और कुछ नहीं हो सकती।’ राजनाथ ने कहा, ‘भारत में ऐसे कई प्रधानमंत्री हुए हैं जो इस पद पर विराजमान होने के बाद देश के नेता बने। लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने से पहले ही देश के नेता थे।’ 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!