स्त्री और पुरुष दोनों के गुप्तांग के साथ जन्मा नवजात, परिवार ने मां और बच्चे को त्याग दिया

जाजपुर । ओडिशा के जाजपुर जिले में एक महिला और उसके नवजात बच्चे को उसके परिवार वाले कथित रूप से केवल इसलिये अस्पताल में छोड़कर चले गये कि नवजात के जननांग को लेकर अस्पष्टता थी। आपको बता दे कि नवजात जननांगों से संबंधित बीमारी (हर्माफ्रोडाइट) से पीड़ित है। जाजपुर जिले में स्थित अस्पताल ने परिवार को सूचित किया था कि नवजात के जननांग को लेकर अस्पष्टता है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका परिवार चाहता था कि दोनों तरह (स्त्री और पुरुष) के जननांग वाले नवजात को किसी अनाथालय को दे दिया जाये, लेकिन उसने इसका विरोध किया। महिला को रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि नवजात बच्चा हर्माफ्रोडाइट रोग से पीड़ित है। चिकित्सकों के मुताबिक कई वनस्पति और पशु इस श्रेणी में आते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के मामले मुनष्यों में दुर्लभ स्थिति में ही देखने को मिलते हैं। महिला ने कहा कि चिकित्सक ने मुझे इस बारे में जानकारी दी, तो मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझसे कहा कि बच्चे को किसी अनाथालय को दे दो। वे मुझे अस्पताल में छोड़ गये। लेकिन मैं मां हूं और अपने बच्चे का परित्याग कभी नहीं कर सकती। महिला ने कहा कि वह अन्य चिकित्सकों से परामर्श लेकर बच्चे का इलाज करायेगी। इस बीच ट्रांसजेंडर संघ ने बृहस्पतिवार को अस्पताल में मां और नवजात की सेहत के बारे में जानकारी ली। जाजपुर ट्रांसजेंडर संघ की अध्यक्ष काजल नायक का कहना है कि ‘‘मैं परिवार के सदस्यों से अपील करती हूं कि नवजात को स्वीकार करके उसका प्यार के साथ पालन-पोषण करें। हमारी तरह बच्चे को जीवन में पीड़ा नहीं सहनी पड़े। संघ ने जिलाधिकारी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ से मुलाकात की तो उन्होंने बाल कल्याण समिति को मामले का समाधान करने का निर्देश दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!