हरिद्वार के पास पंडित प्रदीप मिश्रा की कार पलटी, बाल-बाल बचे

हरिद्वारकाल उसका क्या करे, जो भक्त हो महाकाल का… ये कहावत उस समय चरितार्थ हो गई, जब पंडित प्रदीप मिश्राजी की कार पलट गई और वे बाल-बाल बच गए। पंडित प्रदीप मिश्रा जी की इस समय हरिद्वार में कथा चल रही है। इसके कारण वे हरिद्वार में ही है। शुक्रवार को सुबह वे हरिद्धार से लगभग 52 किलोमीटर दूर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। इस दौरान उनके साथ तीन अन्य गाड़ियां भी थीं। जब पंडित प्रदीप मिश्रा एवं उनके भक्त दर्शन करके लौट रहे थे, तभी नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से करीब पांच किलोमीटर दूर उनकी गाड़ी एक पहाड़ से टकरा गई और देखते ही देखते टकराकर गाड़ी पूरी तरह से पलट गई। जहां गाड़ी पलटी वहां एक तरफ पहाड़ था तो वहीं दूसरी तरफ गंगाजी बह रही है। गाड़ी यदि एक पलटी और खाती तो गंगाजी में गिर जाती, लेकिन जो खुद भगवान महाकाल का सच्चा भक्त हो उसका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ सका। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ा पड़ा। हालांकि उनके साथ चल रहे भक्त एवं अन्य लोगों ने मिलकर गाड़ी के अंदर फंसे पंडित प्रदीप मिश्रा सहित ड्राईवर व अन्य लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने हरिद्वार आकर उपस्थित भक्तों को कथा श्रवण कराई एवं कथा के दौरान उन्होंने खुद भी इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे जब भी गाड़ी में सफर करते हैं तो श्रीशिवाय नमस्तुभयं मंत्र का जाप करते रहते हैं। वे मंदिर में भी इस मंत्र का जाप लगातार करते हैं और अपने भक्तों को भी वे यही कहते हैं कि वे भी इस मंत्र का जाप लगातार करते रहे। इस घटना की पुष्टि खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!