एक रुपये लीटर पेट्रोल लेने के लिए उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस

सोलापुर : भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को सोलापुर में एक रुपये लीटर पेट्रोल दिया गया. जिसने भी सुना कि डफरिन चौक पर एक रुपये लीटर पेट्रोल मिल रहा है वह पंप पर जा पहुंचा. स्थिति ये हुई कि भीड़ को संभालने के लिए पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई. पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के संबंध में केंद्र सरकार को संदेश देने के लिए बाबासाहेब अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन ने इसका आयोजन किया था.

आयोजकों का कहना है कि मोदी सरकार को संदेश देने के लिए पेट्रोल 1 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. उनका कहना है कि एक तरफ आम जनता को दिन-ब-दिन महंगाई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. वहीं, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है. ऐसे में केंद्र सरकार को संदेश देने के लिए ऐसा किया गया.

आयोजक राहुल सर्वगोड ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल एक रुपये में उपलब्ध कराकर केंद्र सरकार को संदेश देने की कोशिश की है. 500 लोगों को पेट्रोल दिया गया. उन्होंने बताया कि यहां से करीब 500 लीटर पेट्रोल बांटा गया. उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए सुबह से ही पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ उमड़ी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!