दिग्विजय के बाद कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट से मचा बवाल, दोनों नेताओं में चली ट्वीट वाॅर

भोपाल। प्रदेश में इन दिनों राजनेताओं के अजीबोगरीब और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. खरगोन दंगे को लेकर जहां दिग्विजय सिंह कि सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल मचा था. वही अब कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट से राजनीति गरमा गई है.

कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक शख्स कह रहा है कि ‘हम जरा कुछ करें तो तहलका मच जाता है इतना डर काफी है इन लोगों के लिए’. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा- यह है खरगोन में चचाजान दिग्विजय सिंह के शांतिदूत इन पर कारवाई ना हो तो फिर क्या हो? आस्तीन के सांप का फन कुचलना जरूरी है.

कैलाश विजयवर्गीय की इस पोस्ट को देखकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया और लिखा कि कैलाश जी आपने जो वीडियो डाला है वह खरगोन का नहीं है. जिस भाषा का उपयोग आपने किया वह भड़काने वाली है क्यों न शिवराज और नरोत्तम जो आपके शुभचिंतक है वह आपके खिलाफ मुकदमा दायर करें? मैं नहीं करूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि आजकल आपके अच्छे दिन नहीं चल रहे.

दिग्विजय के ट्वीट के बाद विजयवर्गीय ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि दिग्विजय जी आप अपनी आदत के अनुसार मेरी ट्वीट का अलग मतलब निकाल रहे हैं जिसमें आप सफल नहीं होंगे. मेरे ट्वीट को फिर से पढ़ें आपको मतलब समझ आ जाएगा. जिन शांति दूतों का आप समर्थन करते हैं अगर वह अपराध करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.

इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मस्जिद पर भगवा झंडा फहराते हुए एक फोटो शेयर किया था जो गलत होने पर डिलीट भी कर दिया था. जिसके बाद उनके खिलाफ भोपाल और कई अलग-अलग शहरों में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसी को देखते हुए अब कैलाश विजयवर्गीय के वीडियो की जांच कराकर केस दर्ज करने की मांग की जा रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!