दिग्विजय पर केस दर्ज खरगोन मामले में गलत ट्वीट कर फंसे, सीएम शिवराज ने कही ये बात

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिग्विजय सिंह द्वारा आज संवेदनशील मुद्दे पर विवादित ट्वीट के बाद धार्मिक उन्माद फैलाने और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

शिवराज ने भी की थी प्रतिक्रिया

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज खरगोन जिले में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित अनेक ट्वीट किए। इस दौरान उन्होंने एक फोटो भी ट्वीट किया था। इसमें दिखाई दे रहा है कि धारदार हथियार और भगवा धारण किए कुछ व्यक्ति एक मस्जिद पर भगवा फहरा रहे हैं। इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया और कहाकि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से गलत जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि दिग्विजय ने भगवा झंडा फहराने का जो फोटो ट्वीट किया है, वह मध्य प्रदेश का नहीं है। शिवराज ने इसके साथ ही दिग्विजय पर धार्मिक उन्माद फैलाने के षड़यंत्र का आरोप लगाया। 

बाद में हटा लिया था ट्वीट

शिवराज चौहान ने यह भी कहा था कि प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई हो सकती है। हालांकि दिग्विजय सिंह ने कुछ समय के बाद ट्वीट से इस फोटो को हटा लिया था। भोपाल निवासी प्रकाश पांडे नाम के व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने यहां दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 58/22, 153ए (1), 295ए, 465 और 505(2) आदि के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में ले लिया है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!