यूपी विधानपरिषद के नतीजे:भाजपा की शानदार जीत, 36 में 33 सीटों पर पर कब्जा

लखनऊः विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत हुई है. चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए थे तो मंगलवार को हुई मतगणना में 27 में 24 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है. निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 2 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है.वहीं राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का एक उम्मीदवार एमएलसी बनने में सफल रहा.जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता.प्रदेश में 36 सीट में से भाजपा 33 सीट जीतने में सफल रही है. उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी का पूरी तरह से इस एमएलसी चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया है. एक भी सीट पर समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो पाया. चुनाव आयोग की तरफ से औपचारिक रूप से अभी तक प्रदेश स्तर पर चुनाव परिणामों की घोषणा नहीं की गई. जिला स्तर पर जिला मुख्यालयों में जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया गया है.

भाजपा सभी 36 सीटों को अपना मान रही
भाजपा की एमएलसी चुनाव में 36 में से जो तीन सीटें नहीं जीती हैं, वह भी कमोबेश भाजपा के ही खाते में गई हैं. आजमगढ़ में भाजपा से निलंबित हुए एमएलसी यशवंत सिंह के बेटे ने जीत हासिल की है. निकट भविष्य में पुत्र सहित दोबारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही जनसत्ता दल के अक्षय प्रताप सिंह और वाराणसी में माफिया ब्रजेश सिंह की पत्नी ने जीत हासिल की है. ये दोनों भी अप्रत्यक्ष तौर पर भाजपा के साथ ही खड़े होंगे. इस तरह से विधानपरिषद चुनाव में स्थानीय निकाय क्षेत्र की सभी सीटें भाजपा के खाते में चली गई है. लेकिन खराब रिकार्ड आजमगढ़ में बना है, जहां सांसद, विधायक के बाद भाजपा का एमएलसी प्रत्याशी भी चुनाव हार गया है. भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि जिन 3 सीटों पर भाजपा हारी है, वहां यह पहले से तय था. आजमगढ़ में यशवंत सिंह को भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित करने के पीछे भी एक रणनीति थी. जिसके तहत भाजपा विरोधी मतदाता को यह संदेश पहुंचाना था कि वह भाजपा में नहीं हैं. उनके बेटे को वोट देने में कोई भी गुरेज नहीं होना चाहिए. इसका परिणाम रहा कि आजमगढ़ में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. माना जा रहा है कि अगले 6 माह के भीतर यशवंत सिंह फिर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे.

कहां से कौन जीता

सीटविजयी उम्मीदवारपार्टी
मुरादाबाद-बिजनौरसतपाल सैनीबीजेपी
रामपुर-बरेलीमहाराज सिंहबीजेपी
पीलीभीत-शाहजहांपुरसुधीर गुप्ताबीजेपी
सीतापुरपवन सिंह चौहानबीजेपी
लखनऊ-उन्नावरामचंद्र प्रधानबीजेपी
रायबरेलीदिनेश प्रताप सिंहबीजेपी
प्रतापगढ़अक्षय प्रताप सिंहजनसत्ता दल लोकतांत्रिक
सुल्तानपुरशैलेन्द्र प्रताप सिंहबीजेपी
बाराबंकीअंगद कुमार सिंहबीजेपी
बहराइच-श्रावस्तीप्रज्ञा त्रिपाठीबीजेपी
आजमगढ़-मऊविक्रांत सिंह रिशुनिर्दलीय
गाजीपुरविशाल सिंह चंचलबीजेपी
जौनपुरबृजेश सिंह प्रिंशूबीजेपी
वाराणसीअन्नपूर्णा सिंहनिर्दलीय
इलाहाबाद (प्रयागराज)डॉ. केपी श्रीवास्तवबीजेपी
झांसी-जालौन-ललितपुररमा निरंजनबीजेपी
कानपुर-फतेहपुरअविनाश सिंह चौहानबीजेपी
इटावा-फर्रुखाबादप्रांशु दत्तबीजेपी
आगरा-फिरोजाबादविजय शिवहरेबीजेपी
मेरठ-गाजियाबादधर्मेंद्र भारद्वाजबीजेपी
मुजफ्फरनगर-सहारनपुरवंदना वर्माबीजेपी
गोंडाअवधेश कुमार सिंहबीजेपी
फैजाबाद-अम्बेडकरनगरहरिओम पांडेबीजेपी
बस्ती-सिद्घार्थनगरसुभाष यदुवंशबीजेपी
गोरखपुर-महाराजगंजसीपी चंदबीजेपी
देवरिया-कुशीनगरडॉक्टर रतनपाल सिंहबीजेपी
बलियारविशंकर सिंह पप्पूबीजेपी

इन 9 सीटों पर निर्विरोध जीत हुई थी
चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिन 9 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है था. उनमें बदायूं में बागीश पाठक, हरदोई सीट पर अशोक अग्रवाल, लखीमपुर खीरी में अनूप गुप्ता, बांदा हमीरपुर में जितेंद्र सिंह, अलीगढ़ में ऋषि सिंह, मिर्जापुर सोनभद्र में श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, बुलंदशहर में नरेंद्र भाटी, मथुरा एटा मैनपुरी सीट पर ओमप्रकाश सिंह, मथुरा एटा मैनपुरी की दूसरी सीट पर आशीष यादव निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!