भाजपा का स्थापना दिवस:15 दिन तक होंगे कार्यक्रम, समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की रणनीति

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी हर साल की तरह इस साल भी छह अप्रैल को स्थापना दिवस मनाने जा रही है. बीजेपी मुख्यालय में आउटरीच कार्यक्रम के तहत 13 देशों के एंबेसडर को भी आमंत्रित किया गया है. वे शाम चार से छह बजे के बीच मुख्यालय पहुंचकर भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मिलेंगे. उन्हें भाजपा के इतिहास की जानकारी दी जाएगी.

BJP की किट तैयार: भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस की तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई द्वारा तैयार की गई टोपी किट, राज्यसभा और लोकसभा के 400 सांसदों के बीच बांटे गए. बीजेपी ने यह उम्मीद जताई है कि सभी सांसद 6 अप्रैल के स्थापना दिवस पर पार्टी के इस नए केसरिया टोपी को पहनकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाएं और साथ ही एक किट में पांच टोपिया और गुजरात इकाई द्वारा बनाए गए पोषण से भरपूर चॉकलेट भी सांसदों को दिए गए.

जेपी नड्डा करेंगे ध्वजारोहण: स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व बीजेपी की किट वितरित की जाएगी. इसके साथ ही भाजपा पोषण सप्ताह भी मनाने जा रही है. वैसे तो छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी हर साल स्थापना दिवस मनाती है लेकिन हाल ही में चार राज्यों की जीत के बाद इस बार के स्थापना दिवस में नेताओं के अंदर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. पार्टी मुख्यालय में भी कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

गुजरात की बनी बीजेपी टोपी व चॉकलेट
गुजरात की बनी बीजेपी टोपी व चॉकलेट

पीएम मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग: बीजेपी स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. भाजपा के सभी मंडलों और जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा. साथ ही शोभायात्रा भी निकाली जाएगी. जिसमें सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक आदि कार्यक्रमों में भाग लेंगे. दिल्ली में भी भाजपा की तरफ से दोपहर 11:00 बजे करोलबाग से निकलने वाली शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाग लेंगे.

सामाजिक न्याय पखवाडा: भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि सात अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा भी मनाया जाएगा. सामाजिक न्याय पखवाड़े के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले और मंडल तक ले जाने का काम भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे. 12 अप्रैल को टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा और 13 अप्रैल को गरीब कल्याण योजना से संबंधित कार्यक्रम देशभर में आयोजित होगा.

बूथ स्तर पर होंगे आयोजन: 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिनमें रक्तदान, फल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 15 अप्रैल को अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण के लिए जो काम किया गया है, उसके साथ अनुसूचित जनजाति समाज के जिन लोगों ने समाज के लिए विशिष्ट काम किया है, उनको अलग-अलग राज्यों में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मानित करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि बीजेपी अपने स्थापना दिवस पर नये तेवर व कलेवर में नजर आएगी. उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि पार्टी लगातार राज्यों में जीत के साथ आगे बढ़ रही है. पार्टी की यह मुख्य विचारधारा है कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचे. इसी विचारधारा को लेकर ही पार्टी जन-जन की लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!