मध्यप्रदेश में गौशालाओं के लिए आगे नहीं आ रहे लोग, सालभर में दान में मिले सिर्फ ढाई लाख रुपये

भोपाल। प्रदेश में गौशालाओं में चारे-पानी की व्यवस्था करने के लिए गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरी ने लोगों से गौ दान के लिए हर दिन 10 रुपए निकालने की अपील की है. इस दिशा में अखिलेश्वरानंद गिरी ने खुद गौशालाओं के लिए 7 हजार 268 रुपए का दान किए हैं. हालांकि बोर्ड की बेवसाइट पर प्रदर्शित दानदाताओं की सूची में विभाग के मंत्री प्रेम सिंह पटेल का नाम नदारद है. गौरतलब है कि प्रदेश में 1392 गौशालाएं संचालित हैं. राज्य सरकार गाय के चारे के लिए के लिए प्रति गाय 20 रुपए देती है, जो नाकाफी साबित होता है.

अखिलेश्वरानंद ने यह की है अपील : मध्यप्रदेश गौ-पालन संवर्धन बोर्ड की कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज ने लोगों से गौ-ग्रास के लिए हर दिन 10 रुपए निकालने का संकल्प लेने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि गौ-ग्रास के लिए यह प्रयोग प्रतिदिन घरों से निकलने वाली एक रोटी के दान का नवाचार है. यदि यह संकल्प लेकर हर दिन 10 रुपए गाय के चारे के लिए निकालेंगे तो साल भर में यह राशि 3 हजार 650 रुपए होगी, जिसे पास की गौशाला या फिर गौ पालन संवर्धन बोर्ड में भी जमा कराया जा सकता है, जिससे गौशालाओं में बेसहारा रह रही गायों की बेहतर देखभाल हो सकेगी.

अब तक मिले सिर्फ ढाई लाख रुपए : गौशालाओं के रखरखाव और गायों के चारे के लिए गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा अलग-अलग मदों में दान लिया जाता है, लेकिन बीते साल गायों के लिए प्रदेश भर से सिर्फ ढाई लाख रुपए का ही दान प्राप्त हुआ है, जबकि दान की गई यह राशि में आयकर की भी छूट मिलती है. इस साल तीन माह में प्रदेशभर से गाय के चारे के लिए 41 हजार रुपए का दान मिला है. दान देने वालों में महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद का भी नाम हैं, जिन्होंने 7 हजार 268 रुपए और 111 रुपए का दान दिया है. हालांकि दानदाताओं की सूची में से पशुपालन विभाग के मंत्री प्रेम सिंह पटेल का नाम नदारद है.

प्रदेश में गौशालाओं की हालत खराब : गौरतलब है कि पूर्व की कमलनाथ सरकार ने निराश्रित गौवंश के लिए हर साल एक हजार गौशालाएं खोलने का ऐलान किया था. प्रदेश की सत्ता में आने के बाद शिवराज सरकार ने भी ऐसा ही ऐलान किया था, लेकिन दावों से अलग जमीन पर ऐसा कोई सिस्टम तैयार नहीं हो सका, जिससे गौशालाएं आत्मनिर्भर होकर चल सकें. हालात यह हैं कि प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित 1587 गौशालाओं में 2 लाख 55 हजार से ज्यादा गाए हैं. सरकार प्रति गाए 20 रुपए खर्च करती है. पिछले साल गौशालाओं पर 81 करोड़ रुपए खर्च किए गए, जबकि बताया जा रहा है कि हर साल गायों के लिए 180 करोड़ रुपए की जरूरत है. जाहिर है, पर्याप्त राशि न मिलने के अभाव में गौशालाओं की हालत कैसी होगी. 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!