अब नाॅन AC में सफर नहीं करेगा शिवराज मंत्रिमंडल, कांग्रेस बोली- मंत्रियों को पसंद नहीं आया सीएम का आइडिया

भोपाल। प्रदेश में सवा दो साल बाद शुरू हो रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में यात्रियों के साथ शिवराज मंत्रिमंडल के सफर का इरादा बदल गया है, अब शिवराज मंत्रिमंडल नाॅन एसी डिब्बे में सफर नहीं करेगा. इसको लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गर्मी में नाॅन एसी में सफर का सीएम का आइडिया मंत्रियों को पसंद नहीं आया, इसलिए मंत्रियों ने इसे बदलवा दिया.

कैबिनेट में बदला आईडिया: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विचार-विमर्श के बाद बिना एसी के डिब्बे में भोपाल से काशी तक के एक साथ सफर के आइडिया को बदल दिया गया है. अब तय किया गया है कि शिवराज मंत्रिमंडल एक साथ एक ट्रेन में काशी की यात्रा करने के स्थान पर अब एक-एक मंत्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अलग-अलग स्थानों पर जाने वाली ट्रेन में जाएंगे. इससे सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री ज्यादा से ज्यादा तीर्थ यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों से संपर्क कर सकेंगे और इन ट्रेनों की व्यवस्थाएं देख सकेंगे. मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मंत्री अपनी-अपनी सुविधा से ट्रेन का चयन कर सकेंगे, सफर के दौरान यात्रा में आने वाली समस्याओं को समझा जा सके और उन्हें दूर किया जा सके.

पहले एक ट्रेन में करना था सफर: इसके पहले सरकार द्वारा तय किया गया था कि 19 अप्रैल को भोपाल से वाराणसी जाने वाली ट्रेन में 2 एक्स्ट्रा बोगियां लगाई जाएंगी. इन नाॅन एसी बोगी में मुख्यमंत्री और मंत्री सफर करेंगे, जिससे लोगों को यह मैसेज दिया जा सके कि यह आम लोगों की सरकार है और आम श्रृद्धालुओं की तरह नाॅन एसी में सफर करती है. हालांकि सरकार द्वारा अब सरकार कर प्लाॅन बदले जाने पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है.

एसी गाड़ियों में सफर के आदी भाजपा मंत्री: कांग्रेस प्रवक्ता अजय यादव ने आरोप लगाया है कि नाॅन एसी में भोपाल से वाराणसी के सफर का सीएम का आइडिया मंत्रियों को पसंद नहीं आया, इसलिए एसी गाड़ियों में सफर के आदी मंत्रियों ने यह आइडिया ही बदलवा दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ दिखावे के लिए काम करती है.

कोरोना के बाद से बंद है यात्रा: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना कोरोना के बाद से ही बंद है, प्रदेश से आखिरी ट्रेन 27 दिसंबर 2019 को रवाना हुई थी, उसके बाद अब 19 अप्रैल 2022 को काशी विश्वनाथ की यात्रा से इस योजना की फिर से शुरूआत हो रही है. दूसरी ट्रेन खंडवा से द्वारका और तीसरी ट्रेन रतलाम से वैष्णोदेवी के लिए रवाना होगी. बता दें कि 19 अप्रैल को भोपाल से रवाना होने वाली ट्रेन में भोपाल और सागर संभाग के यात्री जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!