छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 9 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर : सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार माओवादी कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेलंगाना सीमा के चेरला-पामेड़ मार्ग पर मोबाइल चेक प्वाइंट पर 7 नक्सली पकड़े गए. इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व फोर्स ई 151 पामेड़ एवं कोबरा 204 ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान गंगालूर थाना के इलाके जारपल्ली के जंगलों से 02 नक्सलियों को गिरफ्तार किया.

तेलंगाना सीमा से 7 माओवादी अरेस्ट : मिली जानकारी के अनुसार थाना पामेड़ एमसीपी टीम ने सोमलू कारम , मंगू पूनेम, लेकाम कमलू , लक्ष्मण कारम, लखमा कारम , सोढ़ी देवा से रास्ते में रोककर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान संतोष जनक जवाब नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया.

गंगालूर से भी गिरफ्तारी : वही गंगालूर थाना इलाके से गिरफ्तार आरोपी 03 नवम्बर 2020 को मल्लूर और एडसमेटा जंगल में पगडंडी रास्ते पर प्रेशर बम लगाने की घटना में शामिल थे. जिसकी चपेट में आने से रमेश हेमला के दाहिने कलाई और पेट में चोट आई थी. 20 साल का कलमू मासा मिलिशिया का मेंबर है. इसने बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत 20 सितंबर 2020 को पोलमपल्ली के ग्रामीण के घर से राशन, मवेशी एवं घरेलू सामग्री लूटी थी. वहीं 12 फरवरी 2020 को थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत जिड़ीवागु नाला पोलमपल्ली के पास सीआरपीएफ पर विस्फोट एवं फायरिंग करने की घटना में भी शामिल था. इस मुठभेड़ में 01 असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हुए थे.

  • सम्बंधित खबरे

    31 नक्सली ढेर, दो जवान बलिदान और दो घायल; सीएम साय बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों…

    पत्रकार मुकेश हत्याकांड : 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए चारों आरोपी, घटना की बारीकी से जांच कर रही SIT टीम, हत्यारों को घटना स्थल ले जाकर क्राइम सीन का कराया रिक्रिएशन

    बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की एसआईटी सूक्ष्मता से जांच कर रही है. SIT की टीम आज चारों आरोपियों को घटना स्थल बैडमिंटन कोर्ट चट्टानपारा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!