पत्रकार मुकेश हत्याकांड : 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए चारों आरोपी, घटना की बारीकी से जांच कर रही SIT टीम, हत्यारों को घटना स्थल ले जाकर क्राइम सीन का कराया रिक्रिएशन

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड की एसआईटी सूक्ष्मता से जांच कर रही है. SIT की टीम आज चारों आरोपियों को घटना स्थल बैडमिंटन कोर्ट चट्टानपारा लेकर गई, जहां क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया. घटना की विवेचना कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. चारों आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

SIT टीम के प्रभारी IPS मंयक गुर्जर ने कहा कि चारों आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए घटना स्थल ले जाया गया था. घटना की विवेचना कर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने आरोपियों को 15 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. सभी पहलू पर हमारी टीम सूक्ष्मता से जांच कर रही है.

हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग
बता दें कि बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में मिला था. वह तीन दिन से लापता था. उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के 15 निशान मिले थे. इस मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी की टीम ने आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना के बाद पत्रकारों में अपने साथी की हत्या को लेकर आक्रोश है. पत्रकारों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

मुकेश ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को किया था उजागर
बता दें कि मुकेश ने कुछ दिन पहले ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सड़क निर्माण पर खबर चलाई थी. उससे जुड़े भ्रष्टाचार की खबर उजागर की थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद शासन स्तर पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है. लोक निर्माण विभाग ने उसका “अ” वर्ग ठेकेदार के पंजीयन ( क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020 ) को निलंबित कर दिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    31 नक्सली ढेर, दो जवान बलिदान और दो घायल; सीएम साय बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों…

    पहले नक्सली थे IED ब्लास्ट में शहीद हुए 8 में से 5 जवान, सरेंडर के बाद नक्सलियों के खिलाफ थामा था हथियार

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को हुए ब्लास्ट में जिन डीआरजी जवानों की शहादत हुई है, उनमें 5 सरेंडर नक्सली थे. ये नक्सलवाद से परेशान होकर मुख्य धारा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!