नई व्यवस्था: योगी सरकार लाखों किसानों को देने जा रही बड़ा तोहफा, टेंशन होगी दूर

ग्रेटर नोएडा ,बेसहारा गोवंशी के सहारा के लिए उत्तर प्रदेश में गो सफारी बनाई जाएगी। प्रमुख सचिव पशुधन ने सरकार को प्रस्ताव बनाकर दे दिया है। इसके तहत प्रदेशभर में वन क्षेत्र की जमीन पर गो सफारी बनाई जाएगी। इसमें गोवंशी के लिए हर तरह की सुविधाएं होंगी। 14 मार्च को प्रमुख सचिव पशुधन सुधीर गर्ग ने बर्चुएल बैठक की थी, जिसमें प्रदेशभर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, वेटनरी यूनिवर्सिटी के डीन, वेटरनरी कालेज के प्रोफेसर, गौशाला संचालक, एनजीओ के पदाधिकारी और समाजसेवी जुड़े थे। बैठक में गोवंशी के संरक्षण के लिए गो सफारी बनाने को लेकर सहमति बनी थी। 

निराश्रित गोवंशी संरक्षण योजना फेल होने पर लिया फैसला

उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि सरकार ने गोवंशी के संरक्षण के लिए निराश्रित गोवंशी संरक्षण योजना शुरू की थी। इसके तहत अस्थायी निराश्रित गोवंशी आश्रय स्थल बनाए गए थे। इसका माडल सही नहीं था। इसके तहत जमीन के चारों ओर खोदाई कर बीच में गोवंशी को रहने के लिए टापू बनाए गए थे। खाई में गिरने, लू, शीतलहर और बारिश के कारण गोवंशी की मौत हो रही थी।

ऐसे करीब प्रदेशभर में 5200 आश्रय स्थल बनाए गए थे। इस माडल में नौ विभागों को गोवंशी के संरक्षण के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन कोई भी विभाग सही से इसकी जिम्मेदारी नहीं निभा सका। इस कारण सफारी बनाने की जरूरत पड़ी।

फसलों को नहीं होगा नुकसान, सड़क दुर्घटनाएं होंगी कम

दरअसल बेसहारा गोवंशी कई बार फसलों को चर लेते हैं। साथ ही उनके आवागमन से फसल नष्ट भी हो जाती हैं। सफारी में गोवंशी के होने से किसानों की फसल नुकसान होने से बचेंगी। वहीं सड़कों पर होने वाले हादसों में भी कमी आएगी।

सफारी में होंगी सुविधाएं कर्मचारी भी रहेंगे तैनात

योजना के तहत प्रदेशभर में वन क्षेत्र की जमीन पर तार फेंसिंग कर गोवंशी के लिए चारा, पानी की व्यवस्था की जाएगी। बारिश और धूप से बचाव के लिए शेड की व्यवस्था की जाएगी। उनकी देखरेख के लिए कर्मचारी रहेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!