महाराष्ट्र, बंगाल और दिल्ली में मास्क अनिवार्य नहीं, हटाई गईं कोरोना वाली पाबंदियां

नई दिल्ली : देश के राज्यों ने कोरोना मरीजों की घटती संख्या के कारण आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत लगाई गईं पाबंदियों में ढील देने का ऐलान किया है. दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने गुरुवार को फैसला किया कि राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर अब जुर्माना नहीं लगाया जाएगा. इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने भी 2 अप्रैल से प्रतिबंधों को खत्म करने का फैसला लिया है. पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियां वापस ले ली हैं.

गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में डीडीएमए की बैठक हुई. बैठक में कोरोना के कारण लगाई गईं पाबंदियों को खत्म करने का फैसला लिया गया. दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगता था. अब लोग अपनी मर्जी से मास्क का उपयोग कर सकेंगे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल सरकार ने अधिसूचना जारी कर कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियां वापस ले लीं हैं हालांकि लोगों से मास्क के इस्तेमाल और सामाजिक दूरी के पालन करने की अपील की गई है.

2 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू होने वाले हैं. इस दिन देश के कई हिस्सों में भारतीय नववर्ष मनाया जाता है. महाराष्ट्र में इस दिन गुड़ी पड़बा मनाया जाता है. महाराष्ट्र सरकार ने गुड़ी पड़बा के दिन से पाबंदियों को खत्म करने का ऐलान किया है. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि दो अप्रैल से मास्क लगाना जरूरी नहीं रहेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!