क्या आप भी खरीदना चाहते है रेल का इंजन? जानें रेलवे ने कहां लगाई सेल

जबलपुर। अभी तक आपने कार, बाइक या होम फॉर सेल जैसी खबरें सुनी होंगी. लेकिन क्या कभी आपने रेलवे का इंजन फॉर सेल जैसी खबर सुनी है? बेशक नहीं सुनी होगी, लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में पश्चिम मध्य रेल जोन के दर्जनों इंजन बिकने के लिए डिस्प्ले पर खड़े हैं. बात हैरान करने वाली है, लेकिन है बेहद दिलचस्प. पश्चिम मध्य रेल जोन देशभर में पहला ऐसा जोन बना है जो पूर्ण रूप से विद्युतीकरण यानी कि इलेक्ट्रीफाइड हो गया है. यही वजह है कि अब वह अपने सभी डीजल लोकोमोटिव या ने रेल इंजनों को बेच रहा है.

Rail Diesel Engines On Display For Sale

बिकने के लिए डिस्प्ले पर खड़े रेल डीजल इंजन

पश्चिम मध्य रेल जोन पूर्ण रूप से इलेक्ट्रीफाइड: अगर आप भी रेलवे का इंजन खरीदना चाहते हैं, तो आपको मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर आना होगा. क्योंकि यहां पश्चिम मध्य रेल जोन अपने दर्जन इंजनों को बेचने की कवायद में जुटा हुआ है. अब तक पश्चिम मध्य रेल जोन 28 रेल इंजन बेच चुका है और 2 दर्जन से अधिक रेल डीजल इंजन बिकने के लिए डिस्प्ले पर खड़े हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर रेलवे को ऐसी क्या मुसीबत आन पड़ी, कि वह अपनी संपत्ति को बेच रहा है. तो हैरान मत होइए, क्योंकि इसके पीछे एक अच्छी वजह है.

करोड़ो की हुई आय: पश्चिम मध्य रेल जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल जयपुरियार ने बताया कि अब तक 28 डीजल इंजनों को बेच दिया गया है. इनमें दो डीजल इंजन सर्विसेबल याने उपयोग करने की हालत में थे, जिन्हें 5.78 करोड रुपए की कीमत पर बेचा गया. इसके अलावा 26 ऐसे डीजल इंजन जो खराब हो चुके हैं, याने अनुपयोगी थे. उन्हें स्क्रैप पॉलिसी के तहत बेच दिया गया. जिनसे 27 करोड़ की आय पश्चिम मध्य रेल जोन को हुई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!