वरुण गांधी की संजय राउत से मुलाकात, भाजपा विधायक ने बताया छोटा राहुल

नई दिल्ली । भाजपा नेता वरुण गांधी और शिवसेना सांसद संजय राउत की मुलाकात को लेकर सियारी गलियारों ने हलचल शुरु हो गई है। इस बीच भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने वरुण गांधी को ‘छोटा राहुल’ कह दिया है। ट्वीट में वरुण गांधी पर हमला करते हुए मैंदोला ने लिखा, छोटा राहुल और बड़े उद्धव के साथ जाए इससे अच्छी और क्या बात हो सकती है, वैसे भी दोनों की मानसिकता एक जैसी है।
दरअसल बुधवार के दिन भाजपा नेता वरुण गांधी और शिवसेना सांसद संजय राउत की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब चार घंटे बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच चली लंबी बातचीत से इसके कयास तेज हो गए कि कहीं वरुण गांधी शिवसेना ज्वाइन नहीं करने वाले?
इन कयासों के बीच इंदौर से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने अपनी ही पार्टी के लोकसभा सांसद वरुण गांधी पर तीखा हमला बोला। मैंदोला ने वरुण गांधी को छोटा राहुल तक कह डाला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि छोटा राहुल और बड़े उद्धव एक साथ आ जाएं, इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है, वैसे भी दोनों की मानसिकता एक जैसी है।
गौरतलब है कि शिवसेना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा से नाराज चल रहे वरुण गांधी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई, जो करीब तीन घंटे तक चली। रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण गांधी को संजय राउत ने अपने दिल्ली स्थित घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और तीन घंटे तक बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, यह सामने नहीं आया है

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!