प्रदेश में 2 से 11 मई तक मनेगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

भोपाल : प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना में अब तक लगभग 43 लाख बेटियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का दायरा बढा़ने का निर्णय लिया है। योजना के दूसरे चरण की शुरूआत 2 मई से की जाकर 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जायेगा। उत्सव के आयोजन की रणनीति एवं रूपरेखा तैयार करने के लिए गुरूवार को मंत्रालय में तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर की उपस्थिति में मंत्री समूह समिति की बैठक हुई। अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास श्री अशोक शाह, संचालक महिला बाल विकास श्री राम राव भोंसले और उप सचिव महिला-बाल विकास श्री अजय कटसेरिया उपस्थित थे।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने 2 से 11 मई तक होने वाले लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने योजना के महत्व की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुँचाने होर्डिंग्स और पंचायत भवनों पर डिजिटल वॉल पेंटिंग कराने का सुझाव भी दिया।

संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अपराजिता कार्यक्रम में किशोरियों को लाठी चलाने और तलवार बाजी का प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया।

अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह ने बताया कि लाड़ली उत्सव के दौरान सृजनात्मक स्पर्धाओं, देशी खेलों की प्रतियोगिता, किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कार्यक्रम किये जायेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!