ललितपुर: मुस्लिम बाबा थे कृष्ण के भक्त, जानें कौन है सदन शाह

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित सदन शाह की दरगाह पर 5 दिवसीय 104वां उर्स मनाया जा रहा है. यह मजार एक ऐसे कृष्ण भक्त की है जो पैदा मुस्लिम परिवार में हुए थे. पाकिस्तान से आए सदन शाह कृष्ण भगवान के भक्त थे. ‘भक्तमल’ नामक किताब में बाबा के कटे हाथों के चमत्कार की घटना दर्ज है.

कौन हैं बाबा सदन शाह: लोग बाबा सदन शाह को ईश्वर का शांति दूत मानते हैं. बाबा सदन का जन्म सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उनका बचपन का नाम जलालुद्दीन कुरैशी था. अपने गुरु आखुंद सिंधी से उन्होंने शिक्षा ग्रहण की. मुस्लिम होने के बावजूद वे सभी धर्मों को आदर भाव से देखते थे. बाबा सदन शाह की मजार को ‘9 मणि, 32 खंभ’ के नाम से भी जाना जाता है.

मजार के कई रहस्य ऐसे हैं जो आजतक लोगों के लिए पहेली बना हुआ है. यहां लगभग एक दर्जन मणि और लगभग तीन दर्जन खंभ स्थित हैं. बताया जा रहा है कि इन मणि और खंभों को आज तक कोई सामने खड़े होकर गिन नहीं पाया. इसमें 9 मणियां हैं, जो हर चार-चार खंभों पर सधी हैं. गिनती में कुल बत्तीस खंभ नजर आते हैं. किवदंती है कि अगर किसी ने इसे गिनने की कोशिश भी की तो वह शख्स पागल हो जाता है. इस तरह की घटना यहां देखने को मिल चुकी है.

सैंकड़ों साल से बनी हुई है दरगाह

ललितपुर के पश्चिमी कोने में बाबा सदन शाह की मजार बनी है. यहां हर धर्म के लोग भी यहां मन्नत मांगने आते हैं. मान्यता है कि इस दरगाह पर उमड़ने वाले लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

ऐसे जुड़े सूफियत से

युवावस्था में एक बार बाबा सदन शाह दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर गए. यहीं उन्हें सूफी मत के प्रचार का निर्देश मिला. उन्होंने अपना जीवन सूफी मत के प्रचार-प्रसार को समर्पित कर दिया. सूफी मत के प्रचार के लिए वह तत्कालीन चंदेरी रियासत आए और वहीं बस गए. उस समय ललितपुर चंदेरी राज्य का अंग था.

क्या है मान्यता

बाबा सदन शाह के पास एक क्रिश्चन हॉस्पिटल बना हुआ है जिसमें अधिकतर बच्चों की डिलीवरी के केस आते रहते हैं. यहां के लोगों का मानना है कि बाबा सदन शाह के दरबार में सभी लोग एक जैसे हैं. चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान. यहां सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. पांच दिन चलने वाले उर्स में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे. 30 मार्च को इज्जितमाई शादियां, 31 मार्च को कौमी एकता मुशायरा, 01 व 02 व 03 को कब्बाली कार्यक्रम होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!