पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो लोग ज्यादा मेहनत करें अपनी कमाई बढ़ाएं: बाबा रामदेव

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से देश की आम जनता पर भारी मार पड़ी है। योग गुरु रामदेव ने इस मामले पर कहा कि लोगों को बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए अपनी आय बढ़ानी होगी, जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। करनाल में उन्होंने बुधवार को कहा, “मेरे जैसा संन्यासी भी कड़ी मेहनत कर सकता है। आम जनता को इस महंगाई से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। रामदेव ने कहा कि देश चलाने के लिए उनको टैक्स भी लेना पड़ा रहा है, अगर मैं संन्यासी होकर 18 घंटे काम कर सकता हूं तो लोगों को भी और मेहनत करनी चाहिए। दरअसल, बाबा से उनके पुराने बयान के बारे में पूछा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) सत्ता में आई तो ईंधन की कीमतें कम हो जाएंगी। करनाल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामदेव हेलीकॉप्टर से आए थे। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काम की भी तारीफ की। मालूम हो कि अब पेट्रोल-डीजल के जरिए अब रोज महंगाई का करंट लग रहा है। गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल ने 80-80 पैसे का झटका दिया है। आज पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन के नए रेट जारी किए तो जयपुर-अहमदाबाद से पटना और भोपाल से चेन्नई तक पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया। यहां  तक कि मुंबई में डीजल भी अब 100 रुपये से अधिक हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 101.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस तरह 10 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 6.40 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, डीजल भी 6 रुपये 40 पैसे तक महंगा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.81 रुपये और डीजल के लिए 93.07 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।  इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!