बाबा रामदेव का एलान, कहा- आईपीओ में अड़गा डालने वाले समझ जाएं, हम भी कम ‘पंगेबाज’ नहीं

अलीगढ़: सिमरौठी गांव में यज्ञ का आयोजन किया गया था. इसके समापन पर बाबा रामदेव बुधवार को पहुंचे थे. इस दौरान बाबा रामदेव ने युवाओं में फैल रही कुरीतियों पर व्यापक चर्चा की. वहीं, परिवार में हो रही टूट पर भी लोगों से चर्चा की. बाबा रामदेव ने युवाओं से कहे कि अपने माता-पिता की सेवा करें. इस दौरान उन्होंने रुचि सोया को लेकर चल रहे बवाल को लेकर भी बात की. कहा कि रुचि सोया का आईपीओ हम विश्वयुद्ध का आशंकाओं के बीच ला रहे हैं. लोगों ने हमारा साथ दिया है पर कुछ लोग अड़ंगा लगा रहे हैं. पर वो समझ लें, ‘बाबा’ भी कम ‘पंगेबाज’ नहीं है.इस दौरान बाबा रामदेव ने श्रोताओं को अपने भजन के जरिए मंत्रमुग्ध कर दिया. बाबा रामदेव ने भजन के माध्यम से भगवान की विशेषताएं बताईं. बाबा रामदेव ने भजन के माध्यम से कहा कि जब सारे रिश्तेदार नाता तोड़ लेते हैं और व्यक्ति पर संकट आता है तो भगवान ही सहारा होते हैं. उन्होंने कहा कि जिसने इस सृष्टि को इतना सुंदर बनाया, वह भगवान कितने सुंदर होंगे. उन्होंने ‘तन में गरीबी, मन में फकीरी, दिल में दया जो रखे’ भजन भी बड़े मनमोहक अंदाज में श्रोताओं को सुनाया.

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में हुए युद्ध को लेकर जेलेंस्की पुतिन की चर्चा होती है तो कभी जो वाइडन, योगी और मोदी की. हालांकि आज व्यक्ति इधर-उधर की फेंकता है और खुद स्वयं कोई काम नहीं करता. उन्होंने कहा कि युवाओं को कामचोर और चटोरा नहीं बनना चाहिए. वहीं, उन्होंने भौतिकवादी युग में युवाओं को हो रही बीमारियों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि आज गठिया, बीपी और शुगर बीमारी आम हो गई है. अगर थोड़ा खाने-पीने में संयम रखा जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है.

वहीं, उन्होंने आईपीओ पर भी चर्चा की और कहा कि एसबीआई के बाद सबसे ज्यादा पैसा एलआईसी के पास है. वह भी अपना आईपीओ नहीं लाने की हिम्मत कर सका क्योंकि मंदी का दौर चल रहा है. इस समय यूक्रेन और रूस के चलते विश्व युद्ध होने की संभावना जताई जा रही है. शेयर मार्केट में भी मंदी छाई हुई है. इस समय जो कोई नहीं कर सका, वह काम हम कर सकते हैं. र हमने अपना आईपीओ ला करके ताल ठोक दी है.

उन्होंने कहा कि हमें 4,300 करोड़ चाहिए थे. लोगों ने कई गुना समर्थन दिया. हम कामयाब हो गए लेकिन कुछ लोग अड़ंगा डाल रहे हैं. लेकिन हम भी पंगेबाज है. बाबा किसी के काबू में नहीं आएगा. रामदेव ने कहा कि हम भगवान और धर्म के रास्ते पर हैं. इसलिए किसी के काबू में नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि न बाबा रामदेव किसी के काबू में आएगा और न ही सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) किसी के काबू में आएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!