सेंसेक्स 231 अंक मजबूत, निफ्टी भी 69 अंक चढ़ा

मुंबई : बीएसई सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 231 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ. सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 537.11 अंक लुढ़ककर 56,825.09 अंक तक आ गया था. लेकिन दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती आई और सेंसेक्स 231.29 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,593.49 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 20 शेयर लाभ में जबकि 10 नुकसान में रहे.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 69 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,222 अंक पर बंद हुआ. एनएसई के 50 शेयरों में से 29 लाभ में रहे. सेंसेक्स के तीस शेयरों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं. दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स, विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा शामिल हैं.

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, सकारात्मक वैश्विक रुख के साथ मानक सूचकांक शुरुआती गिरावट से उबरते हुए लाभ में बंद हुए. एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक लाभ में रहे.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा. इस बीच, अंतररराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.46 प्रतिशत घटकर 116.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,507.37 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!