Petrol और Diesel के दाम बढ़े , जानिए क्या है नई कीमतें

नई दिल्ली: देश में महंगाई का डोज लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आज रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 50 पैसे और डीजल के दाम 55 पैसे बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 11 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 90 रुपए 42 पैसे हो गई है.

शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 6 दिनों के अंदर 5वीं बार ईंधन महंगा हुआ है.

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 88 पैसे: देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113 रुपए 88 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 98 रुपए 13 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल की कीमत में में 84 पैसे और डीजल की कीमत में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तंग आपूर्ति के डर से लगभग 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

कोलकाता

एक लीटर पेट्रोल के दाम -108.53 रुपए

एक लीटर डीजल की कीमत-93.57 रुपए

चेन्नई

एक लीटर पेट्रोल का मूल्य-104.90 रुपए

एक लीटर डीजल के दाम- 95 रुपए

गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी.

रूस के खिलाफ प्रतिबंध भारत के लिए चिंता का विषय: आशंका है कि रूस के खिलाफ मौजूदा प्रतिबंध ज्यादा वैश्विक आपूर्ति को कम कर देंगे और विकास को प्रभावित करेंगे. कच्चे तेल की कीमत सीमा भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इससे पेट्रोल और डीजल 15 से 25 रुपए महंगा हो सकता है. फिलहाल भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चे तेल का आयात करता है.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!