अगले माह कर्नाटक के आधिकारिक दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह

नई दिल्ली । कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अप्रैल की शुरुआत में कर्नाटक का आधिकारिक दौरा करने वाले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल पर इस मौके कोई चर्चा नहीं होगी। वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति का राज्य में पहली बार गठन किया गया है।
बोम्मई ने कहा, सहकारिता क्षेत्र में सुधार पर काम कर रहे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘क्षीर अभिवृद्धि बैंक से जुड़ी बड़ी बैठक में शामिल होने के लिए एक अप्रैल को राज्य का दौरा करने वाले हैं। हम ‘क्षीर अभिवृद्धि बैंक’ शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसका लक्ष्य डेयरी क्षेत्र को वित्तीय बढ़ावा देना है, ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके और उन्हें वित्तीय सहयोग मिल सके। बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच अप्रैल को राज्य का दौरे करने की संभावना है, लेकिन यह अभी केवल संभावित तारीख है,इस पूरी तरह अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
जब सीएम से पूछा गया कि क्या उनके मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार पर चर्चा की जाएगी, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे सरकारी कार्यक्रमों के लिए आ रहे हैं, बेंगलुरू में मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा नहीं होगी। जब भी नेतृत्व मुझे बुलाएगा, मैं दिल्ली जाकर इस पर चर्चा करूंगा। मुख्यमंत्री पर देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार करने या इसमें फेरबदल करने का दबाव बढ़ रहा है। कुछ विधायक अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नए चेहरों के लिए जगह बनाने की खातिर कर्नाटक मंत्रिमंडल में जल्द ही गुजरात की तरह फेरबदल करने की वकालत कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!