गर्मियों में चोहरे को साफ और खिलाखिला बनाने के लिए करें इन 5 चीज़ों को ट्राई!

Skincare Tips: चुभती और त्वचा को जलाने वाली गर्मी का मौसम आ चुका है। इस दौरान चिलचिलाती वाली धूप से त्वचा को नुकसान न पहुंचे इसके लिए ख़्याल रखना ज़रूरी हो जाता है। अगर आप गर्मी के मौसम में अपने चेहरे को साफ और खिलाखिला रखना चाहती हैं तो इन 5 टिप्स को ज़रूर आज़माएं।

चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल

एलोवेरा के फायदों के बारे में सब जानते हैं। गर्मियों में चेहरे पर जलन, चकत्ते या फिर आम देखभाल के लिए भी इसे ज़रूर लगाएं। इसका पौधा आप घर पर लगा सकती हैं, या फिर यह बाज़ार में भी आसानी से उपलब्ध होता है। वैसे तो इसे किसी भी समय लगाया जा सकता है, लेकिन रात में सोने से पहले मुंह धोकर एलोवेरा जेल लगाने से आपकी स्किन साफ और कोमल बनी रहती है।

नींबू का रस

नींबू में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है और विटामिन-सी चेहरे पर फौरन ग्लो लाने का काम करता है। नींबू के रस को सीधे स्किन पर लगाने की जगह इसे बेसन या फिर एलोवेरा में मिलाकर भी लगा सकती हैं।

दही

दही भी स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। यह न सिर्फ त्वचा को ज़रूरी नमी देता है बल्कि गंदगी को साफ भी करता है। दही में हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे चहरे पर तब तक लगाकर रखें जब तक सूख न जाए। इससे स्किन पर रौनक आएगी और साथ ही टैनिंग भी दूर होगी।

टमाटर का रस

टमाटर के रस में भी ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा को अंदर से साफ करने का काम करते हैं। इसके लिए आप बेसन में टमाटर के रस को मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकती हैं, या फिर इसे सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। इससे चेहरे साफ और खिलाखिला दिखेगा।

नारियल तेल

त्वचा के लिए नारियल तेल भी काफी फायदेमंद होता है। इसे आप मेकअप हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!