विवेक अग्निहोत्री भोपाल वासियों को समलैंगिक बताने पर माफी मांगे

भोपाल। भोपाल के 25 लाख बाशिंदों के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विवेक अग्निहोत्री के उस बयान का का चहूंओर विरोध हो रहा है। जिसमें अग्निहोत्री ने भोपाल में रहने वाले भोपाल वासियों को समलैंगिक बताया था। प्रदेश कांग्रेस की भोपाल छात्र विंग एनएसयूआई के अध्यक्ष अभिमन्यू तिवारी के नेतृत्व में जहां विवेक अग्निहोत्री के पोस्टर जलाकर उनसे भोज पाल की नगरी के बाशिंदों से माफी मांगने की शर्त रखी है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि भोपाल की 25 लाख आबादी को शर्मसार करने वाले व्यक्ति के साथ मुख्यमंत्री को तब तक सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करना चाहिए जब तक कि अग्निहोत्री भोपाल की जनता से माफी नहीं मांग लेते।
गुप्ता ने कहा कि अगर अग्निहोत्री भोपाल की जनता से 24 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगते तो उनका निरंतर विरोध किया जाएगा और उनके खिलाफ इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
गुप्ता ने कहा कि चित्र भारती के माध्यम से माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की शुचिता को फिर से नष्ट भ्रष्ट कर उसे वापस कुठियाला युग में लौटाने की चेष्टा हो रही है दुर्भाग्य है कि कल मुख्यमंत्री जी ईओडब्ल्यू की जांच में आरोपी के साथ घूम रहे थे और आज भोपाल की 25 लाख आबादी का अपमान करने वाले अग्निहोत्री के साथ घूम रहे हैं। क्या इसे ही बुलडोजरवाद कहते हैं

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!