यूपी के 50 मंत्रियों के नाम दिल्ली में किये गए फाइनल, शपथ ग्रहण समारोह में औपचारिक घोषणा

लखनऊः उत्तर प्रदेश में 25 मार्च को शपथ लेने वाले करीब 50 मंत्रियों के नाम बुधवार की देर रात दिल्ली में फाइनल किये गये. इसके लिए कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं. उन्होंने यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ लंबी मंत्रणा की. जिसके बाद में बीजेपी के मंत्रियों के नाम फाइनल किये जा चुके हैं. इसका औपचारिक खुलासा गुरुवार की शाम शपथ ग्रहण समारोह के दौरान होगा.

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचे. बीजेपी ने शाह को उत्तर प्रदेश में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. ऐसे में शपथ ग्रहण से पहले मंत्रिमंडल पर फाइनल चर्चा के लिए योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुचे हैं. इसी के मद्देनजर वे देर रात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे.

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने फिलहाल 70 नामों की लिस्ट तैयार की है. जिनमें से करीब 50 नामों पर मुहर लगेगी. सूत्रों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ इसी लिस्ट पर मंथन करने के लिए दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे. बैठक में धर्मेंद्र प्रधान और बीएल संतोष भी मौजूद रहे. इस बीच गुरुवार को शाम चार बजे लखनऊ में बीजेपी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मंत्रिमंडल के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा. इसमें अमित शाह और रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे. बैठक के दौरान ही योगी को विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!