कैबिनेट में शामिल न किये जाने पर छलका चुफाल का दर्द, ‘शुभचिंतकों’ पर साधा निशाना

देहरादून: उत्तराखंड में नई सरकार का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ. जिसमें 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने वाले मंत्रियों में इस बार 3 नये चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि कई पुराने चेहरों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता बिशन सिंह चुफाल भी इन्हीं में से एक हैं. बिशन सिंह चुफाल पिछली धामी सरकार में मंत्री थे. ऐसे में मंत्रिमंडल में जगह न मिलने के बाद बिशन सिंह चुफाल का दर्द छलका है. उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल न किये जाने को लेकर कई सवाल खड़े किये हैं.

चुफाल ने साफ किया है कि उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर करने की क्या वजह है उन्हें नहीं पता, लेकिन वह पार्टी से इस पर सवाल जरूर करेंगे. बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि वह पार्टी से एक बार जरूर ही पूछेंगे कि आखिरकार उन्हें किस आधार पर मंत्रिमंडल से बाहर किया गया. चुफाल ने यह भी साफ किया कि पार्टी में उनके कुछ शुभचिंतक भी हैं जो उन्हें मंत्रिमंडल में नहीं चाहते थे. उनका इशारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भगत सिंह कोश्यारी की तरफ था.

यही नहीं बिशन सिंह चुफाल ने कहा मंत्रिमंडल से बाहर करने को लेकर जो चर्चाएं चल रही हैं कि उन्हें उम्र के कारण बाहर किया गया, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अगर ऐसा होता तो सतपाल महाराज भी उन्हीं के उम्र के हैं, ऐसे में उन्हें कैसे मंत्रिमंडल में जगह दे दी गई?

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता है. उन्होंने पार्टी के लिए डंडे-झंडे उठाए हैं. वे हर समय पार्टी के साथ खड़े रहे हैं. बिशन सिंह चुफाल के मंत्रिमंडल में शामिल न होने के बाद उनके समर्थक देहरादून में जुटना शुरू हो गये हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!