पर्यटन बढ़ाने के लिये 12 नए अभयारण्य खोलेगी मध्यप्रदेश सरकार

भोपाल। प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राज्य सरकार पर्यटन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसे लेकर प्रदेश में पर्यटन के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं। इसमें पर्यटन के अलावा वन विभाग भी भूमिका निभा रहा है। वन विभाग ने हाल ही में 12 नए अभयारण्य खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसमें जबलपुर, इंदौर में भी अभयारण्य प्रस्तावित किए गए हैं। संबंधित जिलों के डीएफओ से अभयारण्य के लिए स्थान का चयन करने को कहा गया है। एक अभयारण्य के लिए कम से कम 200 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है।

वर्तमान में प्रदेश में 10 नेशनल पार्क और 25 अभयारण्य हैं। इनसे सरकार को हर साल करीब 27 करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है। इस राशि को 200 करोड़ रुपए तक ले जाने की तैयारी है।

इसके लिए वन्यप्राणी मनोरंजन केंद्र के साथ ही नए अभयारण्य भी खोले जा रहे हैं। वनमंत्री उमंग सिंघार ने इसमें रुचि दिखाई है। इसके बाद विभाग नए अभयारण्यों की तैयारी में जुट गया है। एक प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, जबकि डीएफओ से स्थान चयन कर पूरी प्लानिंग के साथ प्रस्ताव भेजने को कहा है।

इन जिलों में खुलेंगे अभयारण्य

वन विभाग ने प्रारंभिक तौर पर श्योपुर, बालाघाट, मंडला, छिंदवाड़ा, शहडोल, डिंडौरी, सागर, खंडवा, जबलपुर, इंदौर, सिवनी और होशंगाबाद में वाइल्ड लाइफ अभयारण्य खोलने का प्रस्ताव दिया है। जबकि रातापानी और मानधाता को नेशनल पार्क बनाने की तैयारी है। इनके भी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिए गए हैं।

गठन की तैयारी

नए अभयारण्य बनने से शाकाहारी जानवरों की संख्या बढ़ेगी और उनके ऊपर निर्भर बाघ, तेंदुओं की संख्या में भी वृद्धि होगी। नए अभयारण्यों के गठन किया जा रहा है। – जेएस चौहान, अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक, वाइल्ड लाइफ

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!