चीन में हादसे का शिकार हुआ बोइंग 737 विमान, 133 लोग थे सवार

पड़ोसी देश चीन में एक विमान हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि विमान में करीब 137 लोग सवार थे. हादसा दक्षिण चीन में हुआ है. हादसे का शिकार हुए विमान का नाम बाइंग 737 बताया जा रहा है. चीनी मीडिया के मुताबिक विमान दक्षिण प्रांत के गुआंग्शी में हादसे का शिकार हुआ है. चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक एक पहाड़ी क्षेत्र में हुए इस हादसे की वजह से आसपास के जंगल में आग भी लग गई. एक ज़राए के मुताबिक बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाली की बड़ी तादाद सामने आएगी.समाचार एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक जीवित बचे लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक दो मिनट से भी कम समय में फ्लाइट 30,000 फीट ऊचाई से नीचे गिर गई.फ्लाइट उड़ने के 71 मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गया.वहीं लैंड करने से 43 मिनट पहले फ्लाइट का ATC से संपर्क टूट गया था. यह विमान पिछले 6 सालों से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था. इससे पहले भी इसी मॉडल के फ्लाइट का कई बार हादसा हो चुका है. लेकिन अब तक इस हादसा को लेकर चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का कोई भी बयान सामने नहीं आया है

पिछले साल हुए दुनिया में 15 बड़े प्लेन हादसे
पिछले साल 2021 में पूरी दुनिया भर में लगभग 15 विमान हादसे हुए थे. जिनमें करीब 134 लोगों की मौत हुईं. बात अगर सबसे बड़ी दुर्घटना की करें तो 9 जनवरी 2021 को श्रीविजय एयर बोइंग 737-500 है, जो इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. इस हादसे में विमान पर मौजूद सभी 61 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2010 में चीन में सबसे बड़ी विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें हेनान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर E-190 क्रैश हो गया था और इस हादसे में लगभग 44 लोगों की जान चली गई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!