उत्तराखंड फार्मूले से जगी उम्मीद, बढ़ी केशव प्रसाद मौर्य के दोबारा डिप्टी सीएम बनने की संभावना

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिराथू से चुनाव हारने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवत: उनको इस बार योगी कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री न बनाया जाए. लेकिन उत्तराखंड में हुए राजनीतिक फैसले के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि उन्हें एक बार फिर से डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. उत्तराखंड में पार्टी नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद एक बार फिर से कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है. हालांकि, उत्तराखंड में विधान परिषद की सीटें भी नहीं हैं. ऐसे में धामी को भाजपा के किसी विधायक की जगह चुनाव लड़ाकर 6 महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी. अगर वह चुनाव हार गए तो उनको मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ेगा. ऐसे में विशेषज्ञों की मानें तो उत्तराखंड के फार्मूले पर ही यूपी में भी केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से सपा गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल से 7000 से अधिक मतों से पराजित हो गए थे तो वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे. बावजूद इसके विधायक दल ने उनको ही अपना नेता चुना है और अब वे मुख्यमंत्री पद की शपथ भी लेंगे. भाजपा के इस निर्णय के बाद यूपी में भी इस बात की सुगबुगाहट तेज हो गई है कि केशव प्रसाद मौर्य को दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

उत्तराखंड के धामी फार्मूले के आधार पर ही केशव प्रसाद मौर्य को भी अब दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक विजय उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड में पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की, बावजूद इसके वो स्वयं का चुनाव हार गए. हालांकि, पार्टी ने उनके समर्पण को देखते हुए फिर से उन्हें सीएम बनाने का निर्णय लिया है. यही वजह है कि अब यूपी में भी केशव प्रसाद मौर्य के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है और हो सकता है उन्हें भी दोबारा उपमुख्यमंत्री बना दिया जाए.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!