पुष्कर सिंह धामी बनेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में फिर से सीएम बनेंगे. बीजेपी के विधायक मंडल दल की बैठक खत्म हो चुकी है. बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है. नए मुख्यमंत्री का 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. उत्तराखंड के पर्यवेक्षक व वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने धामी को बधाई दी है.

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं: वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे बीजेपी की एक रणनीति युवा वोटरों को साधने की भी हो सकती है. ये रणनीति 2024 के लोकसभा चुनाव में रंग दिखाएगी. धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक थे. लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

भगत सिंह कोश्यारी और राजनाथ के करीबी: धामी को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है. कोश्यारी अब सक्रिय राजनीति में नहीं हैं और फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. राजनाथ सिंह के भी धामी करीबी माने जाते हैं. धामी का जन्म पिथौरागढ़ के कनालीछीना में हुआ. उनके पिता सेना में सूबेदार थे. धामी भले ही पिथौरागढ़ के हों लेकिन वह खटीमा को अपनी कर्मभूमि बताते हैं.

दूसरी बार विधायक से सीएम की कुर्सी तक: पुष्कर सिंह धामी 2012 में पहली बार खटीमा सीट से विधायक बने. उन्होंने तब कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब 5 हजार वोटों से अंतर से हराया था. 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की. इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 3 हजार से कम अंतर से हराया. 2022 के चुनाव में उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया. उत्तराखंड में भाजपा की बहुमत के साथ जीत हुई. प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी.

रक्षा मंत्री ने दी बधाई: इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि वह पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हैं. उन्हें विश्वास है कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेगा. पिछले छह महीनों में जिस तरह से धामी ने प्रदेश का नेतृत्व किया है, उसी का परिणाम है कि जनता ने बीजेपी को राज्य में बहुमत से विजयी बनाया है. उन्हें आशा है कि धामी अपने कार्यकाल में प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान रचेंगे

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!