दिल्ली: स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट, पुलिस के साथ महिला आयोग की रेड

  • बुराड़ी स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा गया
  • स्पा सेंटर से 4 लड़कियों को बचाया गया

दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बुराड़ी स्थित एक स्पा सेंटर18Plus Beauty Temple’ पर छापा मारा. दिल्ली महिला आयोग में एक शिकायत आई थी जिसमें एक वेबसाइट के बारे में बताया गया था कि बुराड़ी में एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. महिला आयोग ने निरीक्षण किया तो पता चला की स्पा में बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था. स्पा में बाउन्सर और तहखाना था.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का कहना है कि उनको जैसे ही ये बात पता चली उन्होंने इसके बारे में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से बात की. स्वाति मालीवाल अपनी टीम और पुलिस के साथ  बुराड़ी स्थित ‘18 Plus Beauty Temple’ स्पा पहुंची. पुलिस का एक ऑफिसर और डीसीडब्ल्यू का स्टाफ पहले कस्टमर बनकर स्पा में घुसा. इसके बाद डीसीडब्ल्यू की पूरी टीम और पुलिस की पूरी टीम स्पा सेंटर पर पहुंचे.

टीम ने सभी कमरों का निरीक्षण किया तो पता लगा वहां पर छोटे-छोटे तहखाने जैसे कमरे बने हुए थे. 3 फ्लोर पर, जहां पर बिस्तर थे, वहां पर आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं. दिल्ली महिला आयोग के मुताबिक उन्हें 3 लड़कों ने बताया कि वो कस्टमर हैं और वहां सेक्स रैकेट चल रहा है. स्पा में बड़े लोहे के गेट थे जिन्हें बटन द्वारा बंद और खोला जाता था. 4 लड़कियां, 3 कस्टमर और इस रैकेट को चलाने वाले तीन लोगों को थाने ले जाया गया.

मौके से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस CCTV की फुटेज भी खंगाल रही है. दिल्ली महिला आयोग के मुताबिक यह जगह सेक्स रैकेट के लिए इस्तेमाल की जा रही थी. इसकी और भी शाखाएं हैं जो सील होनी चाहिएं और उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मैनेजर और उसके सहयोगियों को कड़ी सजा होनी चाहिए.

बुराड़ी पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर रही है. लोकल पुलिस के मुताबिक उन्हें दिल्ली महिला आयोग की तरफ से शिकायत मिली और वो इस बाबत मामला दर्ज कर रहे हैं. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, संचालक के पास स्पा का लाइसेंस था लेकिन अगर स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था तो इस बाबत उचित कार्रवाई की जाएगी.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!