दूध के दामों में उबाल: सांची दूध हुआ 5 रुपये प्रति लीटर महंगा, 21 मार्च से लागू होंगी बढ़ी कीमतें

भोपाल। मध्यवर्गीय परिवारों को एक बार फिर मंहगाई का करंट लगने वाला है. मध्यप्रदेश में दूध के दामों में भी महंगाई का उबाल आ गया है, जिससे लोगों की जेब ढीली होगी. अमूल के बाद सांची डेयरी ने अपने दूध के दाम 5 रुपए तक बढ़ा दिए हैं. 21 मार्च से बढ़े दामों पर आपको दूध मिलेगा. भोपाल सहकारी संघ मर्यादित ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं.

भोपाल में सांची दूध की सबसे ज्यादा खपत
इससे पहले दुग्ध संघ ने एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन को दूध के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था. दो साल से सांची दूध के दाम नहीं बढ़े थे, इसलिए अमूल की तरह सांची ने भी रेट बढ़ाने का फैसला लिया है. दूध का एक लीटर का पैकेट 48 रुपए की जगह अब 53 रुपए में मिलेगा. इसकी कीमत 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है. राजधानी भोपाल में सांची दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है, करीब साढ़े 3 लाख लीटर प्रतिदिन बिकता है.

कार्ड धारकों के लिए 15 अप्रैल तक छूट
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा 15 अप्रैल तक की अवधि के लिए अग्रिम कार्ड जारी किए जा चुके हैं. ऐसे उपभोक्ताओं पर 21 मार्च से लागू होने वाली नई दरें लागू नहीं होंगी, बल्कि इन्हें पुराने दाम पर ही सांची दूध मिलता रहेगा. ये दाम भोपाल शहर समेत आसपास के 12 जिलों में लागू होंगे. बाकी जिलों में क्षेत्रीय दुग्ध संघों द्वारा दाम बढ़ाए जाएंगे. ढाई साल बाद एकमुश्त बढ़े दामों से जनता की जेब में आग लगना तय है.

ये रहेंगी बढ़ी कीमतें
• फुल क्रीम दूध 500ML का पैकेट पहले 27 रुपए में मिलता था, जो अब 29 में मिलेगा. इसे गोल्ड के नाम से बेचा जाता है.
• 1 लीटर का पैकेट अब 57 रुपए में आएगा, जो पहले 53 रुपए का था.
• स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) 500ML का पैकेट 25 की जगह अब 27 रुपए में मिलेगा.
• टोंड दूध (ताजा) 500ML का पैकेट 22 की जगह 24 रुपए का हो गया है.
• डबल टोंड दूध (स्मार्ट) 500ML का 20 रुपए से बढ़कर 24 रुपए हो गया है.
• डबल टोंड दूध (स्मार्ट) 200ML का 9 की बजाय 10 रुपए में मिलेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!