पेट्रोल-डीजल से भी महंगा हुआ दूध, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

कराची: आर्थिक मुश्किलों का सामना कर रहे पड़ोसी देश पाकिस्तान की से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पाकिस्तान के कराची और सिंध इलाकों में दूध की कीमतें पेट्रोल से भी ज्यादा हो गई हैं. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक मुहर्रम की वजह से पाकिस्तान के कई इलाकों में दूध की कीमत 140 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

हैरान करने वाली बात यही है कि पाकिस्तान में इस वक्त पेट्रोल और डीजल की कीमतें दूध की प्राइज से कम हैं. पाकिस्तान में इस वक्त एक लीटर पेट्रोल 113 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 91 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है.

मुहर्रम की वजह से बढ़ी कीमतें

इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि सिंध के कुछ इलाकों में दूध 140 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है. ऐसा दावा है कि अचानक से दूध की मांग में बढ़ोतरी होने की वजह से कराची में दूध की कीमत 120 रुपये से 140 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं.

मुहर्रम के दौरान कई जगहों पर दूध, जूस और ठंडा पानी ऑफर किया जाता है. इसकी वजह से ही दूध की मांग में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. दूध की बढ़ी हुई मांग की वजह से ही अचानक इसकी कीमतों में इजाफा हुआ है.

पिछले साल बढ़ी हुई कीमतों की वजह से मुहर्रम के दौरान दूध ऑफर नहीं किया गया था. लेकिन इस साल दूध ऑफर किया जा रहा है. हालांकि पाकिस्तान में पहले कभी भी दूध की कीमतों में इतना भारी इजाफा देखने को नहीं मिला है. वहीं पाकिस्तान में दूध का सरकारी रेट अभी भी 94 रुपये प्रति लीटर ही है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!