देश में मुसलमान 15-16 करोड़, फिर भी क्यों डरे हुए हैं:वरिष्ठ RSS नेता कृष्णगोपाल

नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरकार्यवाह कृष्णगोपाल (Krishnagopal) ने देश के मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है. कृष्णगोपाल ने कहा कि देश के मुसलमान आखिर क्यों भय के माहौल में हैं, क्यों डरे हुए हैं. दिल्ली में दारा शिकोह पर आयोजित एक कार्यक्रम में कृष्णगोपाल ने ये बयान दिया.

कृष्णगोपाल ने कहा कि देश में मुसलमानों की आबादी 15-16 करोड़ की है. उनका कहना था कि देश में 40-45 लाख की संख्या वाले जैन समुदाय के लोग रहते हैं, जो कभी भय के और डर में नहीं रहते हैं. उन्होंने कहा कि इस देश में केवल 50 हजार की संख्या में पारसी समुदाय के लोग रहते हैं लेकिन वे लोग कभी कहते हैं कि वे भयभीत हैं. 80-90 लाख वाले बौद्ध लोगों ने कभी नहीं कहा कि वे डरे हुए है. यही नहीं 5000 कि संख्या वाले यहूदी भी नहीं डरते.

मुसलमान बताएं क्यों हैं भयभीत
कृष्ण गोपाल ने कहा कि जब बात मुसलमानों की करते हैं तो चीजें बदल जाती है. उनका कहना था कि जिन्होंने 600 सालों तक हुकूमत की, वे क्यों भयभीत हैं? आखिर समस्या क्या है? उन्होंने कहा कि मुसलमानों को बताना चाहिए कि आखिर वे भयभीत क्यों हैं साथ ही इस मुद्दे पर बहस करें.

पारसी देश में इतने कम हैं जो दूध में शक्कर की तरह हैं. लेकिन आप भी इसी तरह रह सकते हैं. भारत की समन्वयवादी परम्परा के नायक “दारा शिकोह” पर आयोजित सेमिनार में संघ के सरकार्यवाह कृष्णगोपाल ने ये बातें कहीं.

इतिहासकारों के असहिष्णुता के शिकार हुए दारा शिकोह
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब (Constitution Club) में एकेडमिक्स फॉर नेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलो के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने भी शिरकत की. इस कार्यक्रम में नकवी ने कहा कि दारा शिकोह इतिहासकारों के असहिष्णुता के शिकार हुए. औरंगजेब, जो क्रूरता और आतंक का प्रतीक है, उसके नाम पर रोड तो था. लेकिन दारा शिकोह के नाम पर अब रोड बना है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!