शिवराज के सिंगल क्लिक पर कमलनाथ ने उठाए सवाल, कहा- महीना बीता फिर भी किसानों को नहीं मिली बीमा राशि

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने  किसान बीमा की राशि एक महीने से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद किसानों के खातों में जमा न होने के मामले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। कमलनाथ ने ट्वीट कर कर लिखा कि अपनी झूठी घोषणाओं के लिए मशहूर शिवराज जी अब आगामी चुनावों को देखते हुए एक बार फिर नई झूठी घोषणाओं में लग गए हैं ,जबकि उनकी पूर्व की घोषणाओं का हश्र सबको पता है।
 सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों को बीमा राशि आवंटित करने पर कमलनाथ ने लिखा कि शिवराज जी ने तो अपनी घोषणा से सिंगल क्लिक का मतलब भी बदल दिया हैज्? उन्होंने 12 फरवरी को दावा किया था कि प्रदेश के उन 49 लाख 85 हजार किसानों के खाते में फसल बीमा की 7618 करोड़ की राशि उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से बैंक खातों में जमा करायी है। यह कैसा सिंगल क्लिक है जो एक माह से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक लाखों किसानों के खाते में राशि ही नहीं पहुंची? जिन किसानों के खाते में पहुंची भी है,वह भी निकासी पर रोक के कारण व ऋण में समायोजित होने के कारण निकाल नहीं पा रहे हैं और लाखों किसान तो अभी उस सिंगल क्लिक का इंतजार ही कर रहे हैं। अब जब 2 वर्ष बाद मिले फसल बीमा की यह स्थिति है तो खराब फसलों के मुआवजे की स्थिति को खुद समझा जा सकता है..? बेहतर हो शिवराज जी पहले अपनी पुरानी अधूरी घोषणाओं को पूरा करें, फिर प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए नई घोषणाएं करें।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!