बीजेपी में मिशन 2023 को लेकर हलचल तेज, संगठन महामंत्री सुहास भगत को संघ में वापस बुलाया, हितानंद शर्मा को जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है. मिशन 2023 की तैयारी में जुटे पार्टी संगठन और संघ के खेमे में हलचल शुरू हो गई है. इसी के चलते संगठन महामंत्री सुहास भगत की संघ में वापसी हो गई है. उन्हें मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है, हालांकि अभी तक नए संगठन महामंत्री का नाम तय नहीं हुआ है. फिलहाल सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी देखेंगे.

संघ ने लिया मिशन 2023 की तैयारी का जायजा
मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई है. भाजपा में बदलाव की अटकलें भी काफी दिनों से चल रही थीं. इसीलिए सुहास भगत को संघ में वापस बुला लिया गया है, हालांकि सुहास भगत का कार्यकाल 3 साल का था, लेकिन उन्हें 6 साल तक संगठन महामंत्री के पद पर रखा गया. संघ में वापसी के बाद भगत को अब एमपी छत्तीसगढ़ के बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कर्णावती में हुई संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया सुहास भगत का नया मुख्यालय जबलपुर होगा. संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में अगले साल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई.

2016 में संगठन मंत्री बनाए गए थे सुहास भगत
सुहास भगत को अरविंद मेनन के हटने के बाद 2016 में संगठन महामंत्री बनाया गया था. उन्होंने युवाओं को प्रमोट करते हुए मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी 40 साल से कम आयु की युवाओं को सौंपी. अपने कार्यकाल के दौरान भगत ने सिंधिया समर्थकों और बीजेपी के बीच सामंजस्य बिठाने में अहम भूमिका निभाई. सुहास भगत का 6 साल का कार्यकाल भी विवाद रहित रहा है.

संघ में वापसी क्या प्रमोशन है?
संघ से बीजेपी में आने के बाद बहुत ही कम लोगों को दोबारा संघ में वापस लिया जाता है.सुहास भगत के मामले में माना जा रहा है कि संघ ने उनकी पूरी रिपोर्ट का आंकलन करने के बाद ही भगत को संघ में वापस लिया है. इसे उनके लिए प्रमोशन के तौर पर देखा जा रहा है.

15 मार्च को होगी प्रेस ब्रीफिंग

गुजरात के कर्णावती में 11 मार्च से 13 मार्च तक संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक हुई है. प्रतिनिधि सभा में हुए फैसलों के जानकारी देने के लिए संघ के पदाधिकारी 15 मार्च को प्रेस ब्रीफिंग करेंगे. प्रेस वार्ता भोपाल के विश्व संवाद केंद्र में होगी जहां मध्यभारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय प्रतिनिधि सभा में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!